Karnataka: रोड किनारे चल रही 5 महिलाओं को रौंदते हुए भागी गाड़ी, सामने आया दिल दहलाने वाला फुटेज - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Karnataka: रोड किनारे चल रही 5 महिलाओं को रौंदते हुए भागी गाड़ी, सामने आया दिल दहलाने वाला फुटेज

इंटरनेट पर आए दिन अजीबोगरीब या चौंका देने वाला वीडियो वायरल होता है। वहीं इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 5 महिलाओं को गाड़ी ने एक साथ टक्कर देने का वीडियो सामने आया है। इसके बावजूद भी गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और गाड़ी को आगे की और भगाकर ले गया।

Untitled Project 19 10

आपको बता दें दिल दहला देने वाला यह एक्सीडेंट कर्नाटक में हुआ है। जिसे देखकर यकीनन आप की भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, कर्नाटक के मंगलुरू में एक तेज रफ्तार में गाड़ी जा रही थी। तभी गाड़ी ने किनारे चल रही महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके कारण से वह महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। वहीं अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घटना को होते हुए देखा जा सकता है।

Untitled Project 21 8

दरअसल, यह घटना 18 अक्टूबर के दिन हुई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं फुटपाथ के किनारे चल रही है। तभी एक असंतुलित गाड़ी तेज रफ्तार से आगे आते हुए इन महिलाओं को जोरदार टक्कर मारती है और फिर आगे जाकर एक और महिला को टक्कर मारकर रोड के उस पार ले जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक साथ पांच महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकती। जैसे ही इस बारे में आसपास के लोगों को खबर मिलती है। वह भागकर उन महिलाओं के मदद के लिए आगे आते हैं जबकि इस चक्कर में घायल हुए एक लड़की अपने अपने दो दोस्त को होश में लाने की कोशिश करती हुई दिखाई देती है।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक 5 महिलाएं इस एक्सीडेंट में घायल हुए जिनमें से एक की मौत तुरंत हो गई। मृतक महिला की पहचान 23 साल की रूपाश्री के रूप में हुई है। बाकी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। ड्राइवर की भी पहचान की जा चुकी है। इसकी उम्र 57 वर्षीय कमलेश बलदेव के रूप में हुई है। कुछ पर लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कमलेश ने गाड़ी को एक शोरूम के बाहर खड़ा करके भाग गया। फिर कुछ समय बाद में अपने पिता के साथ स्टेशन पहुंचा। वहां पर उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले से जुड़ा कमलेश पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।