सड़क पर पानी भरा हुआ था, पुलिसकर्मी ने पुलिसकर्मी ने उठाकर किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वह चौंक गया है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी पानी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वह चौंक गया है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी पानी को रोड से साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया गया है साथ ही यूजर्स ने इस पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ की है। 
यहां देखें वायरल वीडियो
ट्विटर पर अक्षय नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे पानी सड़क पर भरा हुआ है। पानी भरने की वजह से सड़क पर ट्रैफिक भी जम गया है। जैसे ही वहां पर पुलिसकर्मी पहुंचा उसने खुद ही सड़क से पानी को नाले की तरफ फावड़ा से करना शुरु कर दिया। बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए कई लोगों ने ट्विटर पर इस पुलिसकर्मी की तारीफ की है और कहा है कि इन्हें इनाम मिलना चाहिए। 

40 हजार से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को अब तक मिल गए हैं। जबकि इस वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पुलिसकर्मी की सोशल मीडिया यूजर्स ने कम कर तारीफ भी कमेंट बॉक्स में की है। इतना ही नहीं इस पुलिसकर्मी की तारीफ आईपीएस ऑफिसर डी. रुपा ने भी की है। 

आईपीएल ऑफिसर डी. रुपा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ये पुसिलकर्मी का काम नहीं है। फिर भी उन्होंने किया। पुलिसकर्मी हर रंग में नजर आते हैं। अच्छे, बुरे और बदसूरत। जब वो अपने काम से बढ़कर करते हैं तो उनकी तारीफ करनी चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि जब अच्छा न करें तो उनसे सवाल करना बंद कर दें। दोनों जरूरी है। 
लोगों ने की जमकर तारीफ


1.

2.

3.

4.

5.

इस तरह सड़क की सफाई करने पर लोगों ने पुलिस वाले की तारीफ करते हुए उन्हें असली हीरो तक बता दिया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह काम नागरिक निकायों द्वारा किया जाना था उसे एक पुलिसकर्मी को करना पड़ा। 

Desk Team