बेंगलुरु में CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को DCP ने चुप कराने के लिए गाया राष्ट्रगान, देखें वीडियो

Summary :

नागरिकता संशोधन कानून सीएए के विरोध में दिल्ली सहित पूरे देश में हंगामा और प्रदर्शन लोग कर रहे हैं। कर्नाटक में बेंगलुरु कलबुरगी और शिवमोगा में बीते गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया

नागरिकता संशोधन कानून सीएए के विरोध में दिल्ली सहित पूरे देश में हंगामा और प्रदर्शन लोग कर रहे हैं। कर्नाटक में बेंगलुरुख्‍ कलबुरगी और शिवमोगा में बीते गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था उसमें रामचंद्र गुहा भी थे। 
बता दें कि बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रदर्शनकारी बेंगलुरु टाउन हॉल में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और जगह को खाली करने के लिए प्रदर्शनकारी तैयार नहीं थे। 
विरोध प्रदर्शन के बीच में बेंगलुरु के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने ऐसा काम किया जिसके बाद विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी वहां से बिना कुछ बोले ही चले गए। डीसीपी चेतन सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने अाया है और लोगों को यह बहुत पसंद आ रहा है। 

डीसीपी चेतन सिंह राठौर के हाथ में माइक था और वह प्रदर्शनकारियों से अपील कर रहे थे कि वह वहां से चले जाएं। लेकिन लोगों में आक्रोश इतना था कि वह वहां से नहीं जा रहे थे। इसी दौरान जब लोग शांत नहीं हो रहे थे तो डीसीपी ने माइक पर  गाना शुरु कर दिया। जिसे सुनकर वहां खड़े सारे प्रदर्शनकारी बिना कुछ कहे ही चले गए। 
दरअसल डीसीपी राष्ट्रगान गा रहे थे जिसे सुनकर सब चले गए। प्रदर्शनकारियों ने चुपचार खड़े होकर राष्ट्रगान सुना और जैसे ही खत्म हुआ वह चुपचाप चले गए। बेंगलुरु में धारा 144 तीन दिन तक लगी हुई है। इसके बाद भी प्रदर्शन करने के लिए लोग कार्यक्रम स्‍थल पर इकट्ठा हो रहे थे। जिसके बाद बेंगलुरु के टाउन हॉल में पुलिस ने करीब 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल में आजादी के नारे लगाए। उसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वहां से हटाया आैर बसों में भर दिया। कई महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं थीं उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में लिया। बसों के अंदर भी प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की थी। 

Desk Team