Kartik Purnima Special 2023: किस चीज का चढ़ाएं भगवान विष्णु को भोग, यहां जाने भोग Recipe

Summary :

इस साल 23 नवंबर यानि आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा में से एक माना जाता है। Kartik Purnima Special 2023: 27 नंबर यानि आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा महत्वपूर्ण पूर्णिमा में से एक है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान सत्यनारायण के रूप में भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं। बता दें कार्तिक माह भगवान विष्णु का ही स्वरुप है। इसको सबुद्धि, लक्ष्मी और मोक्ष प्राप्ति का महीना माना जाता है। यह भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है। यह चातुर्मास का अंतिम महीना होता है। कार्तिक माह में ही भगवान…

Kartik Purnima Special 2023

इस साल 23 नवंबर यानि आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा में से एक माना जाता है।

Kartik Purnima Special 2023

Kartik Purnima Special 2023: 27 नंबर यानि आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा महत्वपूर्ण पूर्णिमा में से एक है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान सत्यनारायण के रूप में भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं। बता दें कार्तिक माह भगवान विष्णु का ही स्वरुप है। इसको सबुद्धि, लक्ष्मी और मोक्ष प्राप्ति का महीना माना जाता है। यह भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है। यह चातुर्मास का अंतिम महीना होता है। कार्तिक माह में ही भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। इस मास में भगवान विष्णु पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच जल में निवास करते हैं। इसलिए कार्तिक माह में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। स्कंद पुराण कथा के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का वध भी किया था। जिसके कारण इसका नाम कार्तिक पड़ा।

Kartik Purnima Special 2023

कार्तिक पूर्णिमा पर बनाएं ये खास खीर

खीर एक लाजवाब स्वीट डिश है। जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आप इस खीर को व्रत के दौरान भी खा सकते हैं। क्योंकि इस व्रत वाले चावल से तैयार किया जाता है। इसे दूध चावल और चीनी से तैयार किया जाता है।

सामग्री-

  • दूध
  • व्रत के चावल
  • चीनी
  • किशमिश
  • छोटी इलाइची
  • बादाम

विधि-

इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और चावल को डालकर उबालें.

इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और चावल को डालकर उबालें.

आंच को धीमा कर दें, कुछ देर चावलों को पकाएं ताकि दूध गाढ़ा हो जाए.

जब यह पक जाए तो इसमें चीनी, किशमिश और इलाइची डालें.

इसे चलाते रहे जब तक चीनी पूरी तरह न घुल जाए.

सर्विंग डिश में पलट लें, बादाम से गार्निश करें.

भोग के लिए खीर तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team