Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

UP में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, युवाओं से कही ये बड़ी बात

Summary :

Mohan Bhagwat latest statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, आपको बस इसे पहचानना है। यूपी में बोले RSS चीफ Mohan Bhagwat ‘हिंदू राष्ट्र तो बना है, बस हमें पहचानना है’- Mohan Bhagwat RSS चीफ -पूरी दुनिया कर रही है भारत की उन्नति का इंतजार इसके साथ ही मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने देश के युवाओं को लेकर कहा कि आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अवसर देने वाला चाहिए। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

Mohan Bhagwat latest statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, आपको बस इसे पहचानना है।

  • यूपी में बोले RSS चीफ Mohan Bhagwat
  • ‘हिंदू राष्ट्र तो बना है, बस हमें पहचानना है’- Mohan Bhagwat
  • RSS चीफ -पूरी दुनिया कर रही है भारत की उन्नति का इंतजार

इसके साथ ही मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने देश के युवाओं को लेकर कहा कि आजकल युवा चमत्कार कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अवसर देने वाला चाहिए। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आ गया है। हालांकि, उसपर नियत्रंण की व्यवस्था नहीं है। इसलिए लोग इससे डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की उन्नति का इंतजार कर रही है और देश की उन्नति तभी होगी, जब भारत अपने बल पर कुछ कर के दिखाएगा।योग के बारे में भागवत ने कहा कि आज योग को सारी दुनिया पहचान रही है। इसे पहले जादू टोना कहते थे। अब देश योग दिवस मनाता है. यह भारत की उन्नति है।

भारत दुनिया को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है- RSS Chief

Mohan Bhagwat latest statement:साथ ही हिंदू राष्ट्र को लेकर आरएसएस चीफ ने कहा, “हिंदू राष्ट्र बनाना क्या है? वह तो बना हुआ है। आपको बस इसे पहचानना है.” उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक मित्र जोड़ने चाहिए और भारत-अमेरिका को सहयोग से चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है। आज भारत इतना ताकतवर है कि लीबिया में जाकर हम अपने देशों के अलावा दूसरे देशों के लोगों को भी निकालते हैं।आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि हमारे यहां ऐसा माना गया है कि राष्ट्र बनते हैं, बनाए नहीं जाते। जो बनाए गए राष्ट्र टूट जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner