सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधिवत तरीके से शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सह कर्म रखने के साथ ह शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

आज शनिवार के दिन हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रात में करने से आपके सभी कार्य सफल होंगे और शनिदेव भी आपसे प्रसन्न रहेंगे…
अगर उन्नति में किसी न किसी तरह की अड़न आ रही है तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जाकर कच्चे सूत का धागा सात पर परिक्रमा करें इसके साथ आटे के दीपक का चोमुखी दीया बनाए और एक रुपये का सिक्के के ऊपर रख के जला दें। और शनिदेव का ध्यान करें। ऐसा करने से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की हर समस्या खत्म कर देते हैं।
यदि किसी व्यक्ति को व्यापार में लगातार घाटा हो रही है या फिर वो कोर्ट कचहरी के मामलों से परेशान है, तो शनिवार के दिन 11 पीपल के पत्तों की माला बना कर शनि मंदिर में अर्पित करें।इससे आपको लाभ होगा।

आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहें, इसके लिए हर शनिवार थोड़े से काले तिल लेकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें।इसके अलावा पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इस उपाय से पति पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे।
अगर आप लगातार नौकर ढूंढ रहे हैं या फिर नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है को शनिवार के दिन काला कोयला लेकर आएं और इसे जल में प्रवाहित करें।
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि और खुशियां बनी रहे, तो इसके लिए पुष्प नक्षत्र में एक कलश में जल लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं और इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें।


Download Android App
Download iOS App



