आज रात तिजोरी में रख दें ये चीज, मां लक्ष्मी बनाएंगी मालामाल

Summary :

हर दिन का अपना महत्व है। उसी तरह शुक्रवार का दिन भी बेहद खास माना जाता है।

हर दिन का अपना महत्व है। उसी तरह शुक्रवार का दिन भी बेहद खास माना जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है इसलिए इस दिन शौहरत, वैभव, घर की सुख-समृद्धि के लिए आप कुछ छोटे-छोटे उपाय कर सकते हैं। तिजोरी यानी धन की पेटी अधिकांश घरों में होती है। यह ऐसी जगह होती है जहां हम अपनी कीमती सामग्री और धन-पैसा रखते हैं। यह तिजोरी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। 
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। इसके साथ-साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रखें। 
लाल चंदन को पानी में घोलकर बिना टूटे हुए भोजपत्र पर मोर पंख से ‘श्रीं’ लिखें। इसके बाद इस भोजपत्र को तिजोरी में रखें दें। मां लक्ष्मी जल्द ही कृपा बरसाएंगी. साथ ही पैसा भी बढ़ता जाएगा।
पूजा की सुपारी को गौरी-गणेश का रूप माना गया है। घर में इसकी पूजा कर तिजोरी या धन स्थान पर रखें. माना जाता है कि जहां गणेश जी का वास होता है, वहीं मां लक्ष्मी भी निवास करती हैं।  इस उपाय से घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में पैसा नहीं टिकता तो आप शुक्रवार के दिन तिजोरी में कमल का फूल रख दें। कुछ दिनों बाद फूल मुरझा जाए तो इसे बदल दें और ताजा फूल रख दें। 

Desk Team