क्या कभी सोचा है कि कितना ज्यादा महंगा हो सकता है एक महंगा घर। वैसे अगर बात की जाए मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की तो वह दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अमेरिका का सबसे महंगा घर कितने का होगा? अगर आज तक भी नहीं सोचा तो अब सोच लीजिए।
क्योंकि एक बिजनेसमैन ने अमेरिका के मैनहैटन शहर में एक अपार्टमेंट खरीदकर लोगों को हैरान कर दिया है। इस अपार्टमेंट की कीमत 238 मिलियन डॉलर है यानि की 1690 करोड़ रुपए है। बता दें कि यह अमेरिका में बिकने वाला सबसे महंगा घर बन गया है।
इस व्यक्ति ने खरीदा ये कीमती घर
इस बेहद आलीशान घर को खरीदने वाले शख्स का नाम केन ग्रिफिन है जो हेग फंड इंवेस्टमेंट कंपनी सिटाडेल के संस्थापक हैं और ये अरबपति हैं। इनका ये चार मंजिला घर 220 सेंट्रल पार्क साउथ में स्थित है जो अमेरिका का बेहद महंगा रिहायशी इलाका माना जाता है।
किस वजह से ये घर है इतना खास
सेंट्रल पार्क में स्थित इस आलीशान घर से पहले अमरीका का सबसे महंगा घर वर्ष 2014 में 137 मिलियन डॉलर करीब 973 करोड़ रुपए में बिका था। टॉग-टॉग जाओ जो चीन के एक होटल मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक है उन्होंने एक बिल्डिंग की 27 वीं मंजिल पर 13.5 मिलियन डॉलर यानि 96 करोड़ रुपए में इस घर को खरीदा था। इस 66 मंजिला इमारत को अमेरिका आर्किटेक्स रॉबर्टए ए एम स्टर्न द्वारा डिजाइन किया गया है। जो बिलियनेयर रो मार्ग पर स्थित है।
केन ग्रिफिन की उम्र 50 साल है। ये लंदन के बकिंघम पैलेस के पास भी एक महंगा घर खरीदकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। जो 124 मिलियन डॉलर यानि 880 करोड़ रुपए का था। बकिंघम पैलेस दुनिया के सबसे महंगे घरो में से एक है जो इंग्लैंड राज घराने का शाही महल है।
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब केन ग्रिफिन ने कोई इतना महंगा घर खरीदा हो। उनके पास कई और कीमती घर भी हैं। मिआमी में भी इनके पास सबसे महंगा घर है जिसे साल 2015 में उन्होंने 60 मिलियन डॉलर मतबल 426 करोड़ रुपए का खरीदा था। इसके अलावा इन्होंने बीते साल शिकागो में भी 418 करोड़ रुपए का एक घर खरीदा था। इनके पास शिकागो में तीन महंगे घर हैं फ्लोरिडा के पाम बीच पर भी 6 घर हैं।