इस कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया लॉकडाउन हो गई है। हालांकि आम जनता से लेकर सितारों तक हर कोई इस महामारी की वजह से घर में कैद हो गया है लेकिन पुलिसकर्मी
इस कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया लॉकडाउन हो गई है। हालांकि आम जनता से लेकर सितारों तक हर कोई इस महामारी की वजह से घर में कैद हो गया है लेकिन पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी यह सब अपनी ड्यूटी लगातार कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश से पिछले दिनों एक खबर सामने आई थी वहां पर एक महिला चिलचिलाती गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कोल्ड ड्रिंक देते हुए दिखाई दे रही थी।
हालांकि महीना का वह महिला 3500 रूपए कमाती है और आप सोच सकते हैं कि वह उसी में पुलिसकर्मियों की ऐसे मदद कर रही है। ऐसी ही एक और खबर सामने आई है। कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए इस मुश्किल घड़ी में केरल के गिरेश सामने आए हैं। वह मजदूर हैं और नारियल तोड़ते हैं। लेकिन इस समय जहां पूरे देश के पुलिसकर्मी जनता के लिए खतरे में भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं उनके लिए गिरेश मदद के लिए आगे आए हैं।
खाना-पानी देते हैं उन्हें
Kerala: Gireesh, a coconut tree climber in Kalavoor, Alappuzha provides food&water to Police personnel since #CoronavirusLockdown began. He says,”From my small earning, I’m spending a part for Police who are serving us.I don’t earn much,so I give them banana or a bottle of soda.” pic.twitter.com/7JxpYvQUoT
एएनआई न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार,कलावूर के रहने वाले गिरेश हैं। पुलिसकर्मियों को पानी और खाना वह अपनी कमाई से दे रहे हैं। वो कहते हैं कि,मैं अपनी कमाई के कुछ हिस्से से पुलिसकर्मियों की मदद कर रहा हूं। मैं ज्यादा तो नहीं कमाता। मैं उन्हें बस केला और सोडे की बोतल देता हूं।
सब इस्पेक्टर ने क्या कहा?
I see this man travelling in his two-wheeler daily & exchanging pleasantries with cops on duty. When I inquired about him, the police personnel told me that the man is supplying them water & snacks daily: Tolson Joseph, Kalavoor, Sub Inspector #Keralapic.twitter.com/H9FzsDtwmK
गिरेश की सराहना करते हुए कलावूर के सब इस्पेक्टर टालसन जोसेफ ने कहा, मैं रोज इस शख्स को मोटरसाइकिल पर देखता था। जब मैंने इंक्वायरी की तो मुझे पता चला कि ये तो पुलिसकर्मियों को पानी और स्नैक्स देता है।
जाते हैं अपनी बाइक से
अपनी बाइक से सामान लेकर गिरेश जाते हैं और खाने-पीने का सामना ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को देते हैं।
काम करते हैं नारियल तोड़ने का
खबरों के अनुसार, नारियल तोड़ने का काम गिरेश करते हैं। आप सोच सकते हैं कि नारियल पेड़ पर चढ़कर एक इंसान कितने नारियल तोड़कर कमाई करता होगा। लेकिन गिरेश की जितनी भी कमाई हो वह दूसरों की तरह अपनी जेबें भरने वालों में से नहीं हैं। दुनिया की सूरत बदलने वाले लोगों में से एक गिरेश हैं।
लोगों ने भी गिरेश के इस नेक काम की जमकर की तारीफ। लोगों ने बहुत पॉजिटिव रिएक्शन ट्विटर पर दिए। पुलिसकर्मियों की इस तरह से मदद करके इन दोनों ने साबित कर दिया कि ज्यादा पैसे होने से इंसान बड़ा नहीं बनता इंसान बड़ा दिल हाेने से बनता है। आप भी इंसान या बेजुबान जानवरों की मदद इस मुश्किल घड़ी में कर सकते हैं।