शर्मनाक:पुलिसवाले ने शख्स के साथ किया कुछ ऐसा, फिर बीमार पिता को कंधे पर लादकर दौड़ता रहा मजबूर बेटा

Summary :

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।

देशभर में कोरोना वायरस  का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया  है। लेकिन इस बीच कई सारे ऐसे लोग जिन्हें कई  सारी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक केरल का बेटा भी है,जिसे कोरोना कहर के बीच अपने बीमार पिता को अपने कंधे पर लादकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। 
दअरसल केरल के कोलम में कथित तौर पर एक व्यक्ति अपने बीमार पिता को ऑटो रिक्शा में हॉस्पिटल से घर वापस लेकर आ रहा था। मगर लॉकडाउन के निर्देशों की वजह से पुलिस टीम ने उसे रोक लिया और उसे ऑटो से जाने नहीं दिया जिसके बाद शख्स अपने  65 वर्षीय पिता को अपनी गोद में उठाकर पैदल ही चलता रहा।
ये हैरान कर देने वाला मामला केरल के पुनालुर इलाके का है। इंसानियत पर सवाल खड़े करने वाली ये घटना बुधवार की है,जब पुलिस की ऐसी ओछी हरकत के बाद शख्स को इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें की इस घटना का वीडियो एएनआई ने जारी किया है,जो अब जमकर वायरल हो रहा है। 
पहले देखिए वीडियो… 

क्या है वीडियो में…
वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं जब पुलिस शख्स को पूरे देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से उनका ऑटो आगे ले जाने से इंकार कर देती है तो ऐसे में शख्स अस्पताल से एक किलोमीटर दूर अपने बीमार पिता को उठाकर पैदल ही दौड़ने को मजबूर हो जाता है। बेटा अपने पिता को गोद में उठाए हुए भागता है तो उन्हीं के साथ उनकी बुजुर्ग मां भी पीछे-पीछे दौड़ती नजर आ रही है। इस बीच हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मियों को अस्पताल के कागज दिखाने के बावजूद वह ऑटो नहीं ले जाने दिया है। 
खबर है कि बीमार शख्स कुलथुपुझा का रहने वाला है और उसे पुनालुर तलुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बुजुर्ग को बुधवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी और उन्हें घर जाने के लिए अनुमति दे दी गयी। हालांकि केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने एक घटना के सिलसिले में एक सू मोटो मामला दर्ज किया है। 
ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 12,380 हो गई है। जबकि केरल में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 609 जा पहुंची है। इनमें एक्टिव केस 388 है और 3 लोगों की जान भी जा चुकी है,वहीं 218 लोग ठीक भी हो गए हैं। 
 

Desk Team