अनेक व्रत और धर्म कथाओं में तुलसी का महत्व बताया गया है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी दल के बिना पूरी नहीं मानी जाती है।घर में तुलसी का होना बहुत ही शुभ होता है। पर आपके घर में अगर दो तुलसी के पौधे हो तो क्या ये शुभ होता है। आइए जानते हैं।
तुलसी के पौधे को घर में लगाने से पहले कुछ वास्तु नियम हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इनके बारे में…
सबसे पहले जानते है कि तुलसी का पौधा कब और कहां लगाना चाहिए
यदि आप सोच रहे हैं कि तुलसी का पौधा किस जगह लगाएं तो ऐसे में आप इस पौधे को घर के आंगन या घर की छत पर लगा सकते हैं। इससे सुख समृद्धि बनी रहती है।
तुलसी के पौधे को कब नहीं छुना चाहिए
तुलसी के पौधे को कभी भी रविवार के दिन या एकादशी के दिन नहीं छूना चाहिए। बल्कि इस दिन जल भी नहीं चढ़ाना चाहिए।बता दें कि तुलसी के पौधे को हमेशा गुरुवार के दिन लगाना चाहिए।
घर में दो तुलसी के पौधे हैं?
यदि आप एक से ज्यादा तुलसी अपने घर में रखना चाहते हैं तो ऐसे में पौधे की संख्या का ध्यान रखें। 3, 5, 7 तुलसी के पौधे घर में ला सकते हैं यह संख्या विषम संख्या होती है जो कि शुभ होती है। घर में एक साथ दो तुलसी के पौधे नहीं रखने चाहिए। ये शुभ नहीं होता।
दू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। तुलसी को पूजनीय माने जाने के साथ भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। वहीं वास्तु के हिसाब से तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ सुख-समृद्धि और शांति लाता है। मान्यता है कि तुलसी में भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का वास है। इसी कारण इसे घर के आंगन में लगाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है।