तुला राशि 2022, धनलक्ष्मी की होगी कृपा, महिलाओं के लिए है कुछ खास

Summary :

तुला राशि वालों को बहुत ही सुगम तरीके से धन कमाने के अवसर प्रदान करेगा साल 2022 । जो महानुभाव व्यापार में असफल होकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें मन पसंद आजीविका मिल जाएगी।

तुला राशि वालों को बहुत ही सुगम तरीके से धन कमाने के अवसर प्रदान करेगा साल 2022 । जो महानुभाव व्यापार में असफल होकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें मन पसंद आजीविका मिल जाएगी। जो व्यापारी पिछले काफी अरसे से अपने खानदानी और पारंपरिक व्यवसाय में घाटा उठा रहें है, उनको भी धनलक्ष्मी वर्ष  आरंभ से ही राहत मिलने लगेगी।
नए साल में नई चुनौतियों के साथ नई खुशियों का आगमन होगा। आपके करियर, शिक्षा, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई तरह के बदलाव आएंगे। ग्रहों के गोचर और स्थान परिवर्तन का प्रभाव भी आपकी राशि पर पड़ेगा।
तुला राशि के लोगों के जीवन में कई तरह से यह साल खुशियां लेकर आएगा। जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको हर एक चीज और काम पर ध्‍यान देना होगा।दान-पुण्य को बढ़ाने के लिए यह माह उत्तम होगा, यदि संभव हो तो गुप्त दान करना चाहिए
लेकिन ध्यान रहें दूसरी ओर आपकी छवि को धूमिल करने के लिए  गंभीर आरोप लग सकता है। वर्ष के शुरुआत में मानसिक तौर पर अत्यधिक सावधान रहना पड़ेगा परन्तु फरवरी और मार्च में परिस्थितियां बदल जाएंगी । 
महिलाओं के लिए ये साल कुछ ज्यादा ही शुभफल देने वाला है। तुला राशि का स्वामी शुक्र प्रथम राज्य भाव में चल रहा है। इसलिए इस राशि वाली महिलाओं को शिक्षा राजनीतिक, समाज सेवा में विशेष सफलता मिलेगी।
प्रैल में प्रेम संबंधों के साथ-साथ विवाहित जातकों के जीवन में बदलाव आने वाला है। वहीं वो जातक जो अभी तक अविवाहित हैं, उन्हें अक्‍टूबर से नवंबर के बीच परिणय सूत्र में बंधने की संभावना रहेगी।
कुल मिलाकर यह साल सभी आयु वर्ग के तुला जातकों को समृद्धि और सम्मान देने वाला होगा।

Desk Team