Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

मिठाई का स्वाद चखते नज़र आई छिपकली, स्वीट शॉप का वीडियो हुआ वायरल

Summary :

Lizard on Sweets: भले ही दिवाली खत्म हो गई हो, लेकिन लोगों के घरों में अभी भी कई स्वादिष्ट मिठाइयां बची हुई हैं। दिवाली के दौरान मिठाई दुकानदार असल में मालामाल हो जाते हैं क्योंकि उन्हें बहुत सारे ऑर्डर मिलते हैं। छोटी दुकानों से लेकर बड़ी दुकानों तक सभी पर भीड़ देखने को मिलती हैं क्योंकि लोग बहुत सारी मिठाइयाँ खरीदते हैं। लेकिन कुछ दुकानों में ठीक से सफाई नहीं की जाती, जिससे उनकी मिठाई खाने वाले लोग बीमार महसूस करने लगते हैं और उनकी सेहत बिगड़ने लगती हैं। लापरवाही का वीडियो आया सामने   View this post on Instagram…

Lizard on Sweets: भले ही दिवाली खत्म हो गई हो, लेकिन लोगों के घरों में अभी भी कई स्वादिष्ट मिठाइयां बची हुई हैं। दिवाली के दौरान मिठाई दुकानदार असल में मालामाल हो जाते हैं क्योंकि उन्हें बहुत सारे ऑर्डर मिलते हैं। छोटी दुकानों से लेकर बड़ी दुकानों तक सभी पर भीड़ देखने को मिलती हैं क्योंकि लोग बहुत सारी मिठाइयाँ खरीदते हैं। लेकिन कुछ दुकानों में ठीक से सफाई नहीं की जाती, जिससे उनकी मिठाई खाने वाले लोग बीमार महसूस करने लगते हैं और उनकी सेहत बिगड़ने लगती हैं।

लापरवाही का वीडियो आया सामने

  Courtesy: वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @shatarpalsingh05 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

एक वीडियो है जो ऑनलाइन बहुत वायरल हो गया जिसमें मिठाई की दुकान पर होने वाली लापरवाही साफ़ तरीके से देखी जा सकती हैं। इसमें एक छिपकली को एक दुकान पर मीठी चीजें खाते हुए दिखाया गया। आमतौर पर हम छिपकली को तो देखते है लेकिन मिठाई खाते हुए नहीं देखते हैं। लेकिन इस वीडियो में छिपकली दुकान में इसलिए चली गई क्योंकि वहां साफ-सफाई नहीं थी और दुकानदार ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। दुकान पर मिठाई तो बहुत भारी मात्रा में देखी जा सकती है लेकिन सफाई का नामोनिशान नहीं हैं।

छिपकली ने चखा मिठाइयों का स्वाद

Lizard on Sweets
Lizard on Sweets

इंस्टाग्राम पर शतरपाल सिंह नाम के शख्स ने एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें पंजाब की एक मिठाई की दुकान दिखाई गई है। वीडियो में आप छिपकली को मिठाई खाते हुए देख सकते हैं जो कि दुकान की सबसे बड़ी लापरवाही नज़र आ रही हैं। इसकी शुरुआत रसगुल्लों से होती है और फिर बर्तन में बाकी मिठाइयों पर छिपकली को रेंगते हुए दिखाया गया है।

दुकानों की मिठाई हो सकती है बेहद खतरनाक

वीडियो में कुछ स्वादिष्ट मिठाइयों पर एक छिपकली बैठी हुई है। छिपकली को मिठाई खाने और अपनी जीभ बाहर निकाल कर इसका स्वाद लेने में बहुत मजा आ रहा है। लेकिन, लोगों के लिए इसे खाना अच्छा नहीं है क्योंकि अगर वे उन मिठाइयों को खाते हैं तो वे बीमार हो सकते हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दुकानों में मिलने वाली मिठाइयाँ असल में हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं और हमें बीमार कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner