Lord Ram Temples: ये हैं दुनिया के सबसे प्राचीन राम मंदिर

Summary :

Lord Ram Temples: दुनिया के सबसे पुराने राम मंदिर…

क्या आप जानते हैं हिंदू देवता श्री राम के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी है। आइए जानते हैं उन प्राचीन राम मंदिर के बारे में

अंगकोर वाट (कंबोडिया)

इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था। इस हिंदू-बौद्ध मंदिर का परिसर रामायण की कहानी को प्रदर्शित करता है

रघुनाथजी मंदिर (उत्तराखंड)

मान्यताओं के अनुसार उत्तराखंड स्थित इस मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी के प्रारंभ में हुआ था

कोडंडारामा मंदिर (आंध्र प्रदेश)

इस मंदिर का निर्माण 6वीं शताब्दी ई. में पल्लव वंश द्वारा किया गया था। इसमें भगवान राम के जीवन को दर्शाती नक्काशियां मौजूद हैं

प्रम्बानन मंदिर (इंडोनेशिया)

इस हिंदू मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था

रामेश्वरम मंदिर परिसर (तमिलनाडु)

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के युग से है। मान्यताएं है कि मंदिर परिसर में पुराने भगवान राम के युग के कई अवशेष आज भी मौजूद हैं

त्रिप्रायर श्री राम मंदिर (केरल)

दावा किया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण त्रेता युग में हुआ था। वहीं इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण 8वीं शताब्दी ई. में हुआ था

राम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या)

भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या स्थित राम मंदिर का निर्माण 5वीं शताब्दी ई. से पहले का है

Basant Panchami Outfits: बसंत पंचमी पर स्टाइल करें ये पीले रंग के सूट

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।