इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य उत्तरायण होने के साथ ये मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन से ही हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना जाता है।

मान्यता यह भी है कि इस दिन दान-पुण्य करने से मनुष्य को दोगुने फल की प्राप्ति होती है। लेकिन ज्यादातर लोग इसी सोच-विचार में पड़े होते हैं कि वो इस दिन क्या दान करें। तो चालिए जानते हैं राशि अनुसार कुछ दान के बारे में जो आपके लिए काफी ज्यादा फलदायी साबित हो सकते हैं।

1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़,चिक्की,तिल का दान करना शुभ होता है। इस राशि के लेगों को ये सभी चीजें दान करने से दोगुना लाभ मिलेगा।

2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना चाहिए।

3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन मूंग की दाल,चावल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।
.jpg)
4.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चांदी से बनी वास्तु,चावल और सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए।
.jpg)
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तांबा और सोना दान करना चाहिए।
.jpg)
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल और हरे मूंग या हरे कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।
.jpg)
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चीनी या कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इस राशि के लोगों के लिए यह करना बहुत शुभ माना जाएगा।

8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन मूंगा,लाला कपड़ा और काला तिल जरूर दान करना चाहिए।

9.धनु राशि
धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कपड़े,चावल,तिल और गुड़ का दान करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा।

10.मकर राशि
मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़,चावल और तिल का दान करने से आर्थिक लाभ होगा।
.jpg)
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करें।

12.मीन राशि
मीन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन रेशमी कपड़ा, चने का दान, चावल और तिल का दान करना शुभ रहेगा।



Download Android App
Download iOS App



