जब शख्स ने इतने लम्बे पेड़ पर चढ़कर चलायी आरी, नीचे झुका पेड़ और फिर हुआ ऐसा हादसा

Summary :

सोशल मीडिया की दुनिया में कई सारे हैरतअंगेज वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ये ताजा वीडियो इतना ज्यादा दिलचस्प है

सोशल मीडिया की दुनिया में कई सारे हैरतअंगेज वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ये ताजा वीडियो इतना ज्यादा दिलचस्प है कि लोग इसे एक बार नहीं बल्कि कई बार देखने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक शख्स ताड़ के पेड़ की छटाई करते हुए नजर आता है,लेकिन ऐसा करके हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों को हैरान कर दिया है। 
वैसे इस आदमी को देखकर यह कहना कुछ गलत नहीं होगा कि इन्होंने पेड़ काटने के लिए वाकई बेहद अजीबोगरीब तरीका निकाला है। पेड़ को जमीन से काटने की बजाय ये शख्स उस पेड़ के ऊपर चढ़ गया और ऊपर चढऩे के बाद उसे पेड़ को काटते हुए देखा जा सकता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल @RexChapman ने ट्विटर पर शेयर किया था। रेक्स ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, कभी किसी ने इतने बड़े ताड़ के पेड़ को कटते हुए देखा है। हे  भगवान।
क्या है वीडियो में?

इस 34 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचे ताड़ के पेड़ के टॉप पर एक शख्स बैठा हुआ है और  उसे काटने के लिए वो चेनसॉ का उपयोग करता है। ऐसे में जब पेड़ का ऊपरी हिस्सा कटकर नीचे गिरता है तो शख्स पाम ट्री के लचीले होने के कारण उसके साथ हवा में इधर-उधर झूलने लगता है। यह देखकर लोगों को फील होता है कि बंदा नीचे गिर जाएगा। लेकिन वह छिपकली की तरह चिपका रहता है। पेड़ की पत्तियां तो गिर जाती हैं, मगर वो पेड़ पर ही लटका रहता है। यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
सोशल मीडिया की जनता वीडियो देख हुए शॉक्ड…

 

Desk Team