यूँ तो आपने आज से पहले नरभक्षी के बारे में कई बार सुना होगा। जो शख्स इंसान का मांस खाता है, उसे नरभक्षी कहते हैं। हालांकि, कई देशों में ये काम ये हैवानियत बैन भी है। फिर भी कुछ लोग इसे छिपकर प्रैक्टिस करते हैं। कई ऐसे क्रिमनल्स के बारे में भी खबर आती है जो इंसानी मांस खाते पकड़े जाते हैं। लेकिन क्या प्लासेंटा यानी गर्भनाल को खाना भी नरभक्षी होने में गिना जाता है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को ये सवाल करने पर मजबूर कर दिया है।

लेकिन अभी हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर ताइवानी एक्टर बेंजामिन वोंग ने एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इसमें एक्टर अपनी पत्नी के साथ नजर आया। एक्टर की पत्नी सिंडी एक पिलाटे इंस्ट्रक्टर है। हाल ही में सिंडी ने एक बच्ची को जन्म दिया। कपल ने इस बर्थ के बाद गर्भनाल को प्रिजर्व कर लिया, जिसे बाद में कपल ने पका कर खा लिया। इसी का वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया।
खुद दिखाया अपना कुकिंग प्रोसेस

इंस्टाग्राम पर एक्टर ने प्लासेंटा को पकाने का पूरा वीडियो शेयर किया जिसमे उसने दिखाया कि आखिर वह इसे पकाता किस तरह से था। सबसे पहले उसने गर्भनाल की सफाई की। उसे अच्छे से धोकर शख्स ने छोटे-छोटे टुकड़े में काटा। इसके बाद उसे उबलते पानी में अच्छे से खौलाकर पकाया। लेकिन शख्स ने इसे उबालकर नहीं खाया। एक बार प्लासेंटा उबल गया तब उसने इसे प्याज और अदरक के साथ अच्छे से फ्राई किया। बाद में कपल को इसे कटोरे में भरकर खाते हुए देखा गया।

आखिर इसके भी क्या होते हैं ऐसे फायदे

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कई देशों में प्लासेंटा को खाया जाता है। इसे जन्म के बाद कई तरीकों से खाया जाता है। कुछ लोग इसे कच्चा खा लेते हैं। तो वही कुछ इसकी स्मूदी बनाकर पीते हैं। वहीं कई इसे सुखाकर इसे निगल जाते हैं। पुरानी मान्यताओं के मुताबिक़, प्लासेंटा खाने से कमजोरी दूर हो जाती है। नई माओं के लिए ये किसी टॉनिक से कम नहीं है। इसके सेवन से दूध भी बढ़ जाता है। एक्टर ने वीडियो अपलोड किया जिसके बाद लोगों में बहस छिड़ गई. कई लोगों ने इसे घिनौना बताया।


Download Android App
Download iOS App



