Amit Shah Viral Video : भारत में मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी 2024 को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अलग-अलग राज्यों में इस त्योहार के अलग-अलग नाम हैं और ये अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में इसे मकर संक्रांति और खिचड़ी कहा जाता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में लोग इसे माघी और लोहड़ी के रूप में मनाते हैं। तमिलनाडु और गुजरात (Amit Shah Viral Video) में इसे पोंगल और उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। हमारा वायरल वीडियो गुजरात का है, जहां वे उत्तरायण को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दौरान यहां पर काइट फेस्टिवल यानी कि पतंगबाजी का भी आयोजन होता है। पतंगबाजी के दौरान एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जो उन्हें जीवनभर याद रहेगा।
वीडियो हुआ वायरल
Bhai Ne Amit Shah Ki Patang Kat Di 😂❤️pic.twitter.com/3p19THbBX2
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) January 15, 2024
Courtsey : वीडियो को एक्स पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया पर जिस वीडियो (Amit Shah Viral Video) को कई लोग देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं, उसमें एक शख्स पतंग उड़ा रहा है। जब वे किसी दूसरे व्यक्ति की पतंग काटते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है। तभी कैमरा दूसरी तरफ घूमता है और जो देखने को मिलता है वो सब को हैरान कर देता है। दूसरी छत पर हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह अपना मांझा लपेटते हुए नजर आते हैं।
पतंग उड़ा रहा शख्स गुजराती भाषा में कहता है कि उन्होंने अमित शाह की पतंग काट दी है। जब अमित शाह (Amit Shah Viral Video) देखते हैं कि वह शख्स कितना खुश है तो वह भी मुस्कुरा देते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं और ये जमकर वायरल भी हो रहा हैं।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

यह वीडियो X नाम की वेबसाइट (जिसे ट्विटर कहा जाता था) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। वीडियो (Amit Shah Viral Video) को अब तक 2,00,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे देखने के बाद एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- भाई रात को दो-तीन बॉडीगार्ड घर के बाहर लगाकर सोना। दूसरे (Amit Shah Viral Video) यूजर ने लिखा- बस बच्चों के खेल में ही हरा सकते हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- कांग्रेस वाले चुनाव में टिकट देने के लिए इस बंदे को ढूंढ रहे होंगे।


Download Android App
Download iOS App




