जब से देशभर में नए ट्रेफिक नियम लागू कर दिए गए हैं तब से ट्रैफिक पुलिस ने भी चालान को लेकर काफी ज्यादा सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में इसी मामले में एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने गलत दिशा में चल रहे एक कार चालक को रोकने की कोशिश करी। वो चालक नहीं रुका तब पुलिसकर्मी उसकी कार के सामने आ गया। ऐसे में चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने कार की रफ्तार भी बढ़ा दी। जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस कर्मी चालक की कार के बोनट पर गिर गया। वहीं ड्राइवर उसे डेढ़ किमी तक ऐसी ही हालत में अपने साथ लेकर घसीटता रहा।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में मालूम हुआ कि ये पूरी घटना पिछले साल नवंबर महीने की है। दिल्ली में नांगलोई चौक पर ट्रैफिक कांस्टेबल सुनील गलत डायरेक्शन में कार चलाने से युवक को रोक रहे थे,लेकिन चालान से बचने के लिए कार चालक ने कार नहीं रोकी और गाड़ी भगाने में लगा रहा।

तब पुलिसकर्मी युवक की कार के सामने आ गया। इतना ही नहीं युवकों ने पुलिस के डर के मारे गाड़ी की स्पीड़ और तेज कर दी। जिससे ट्रैफिक पुलिस सिपाही उछलकर बोनट पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कार में सवार दो लोगों ने सुनील को हटने का इशारा भी किया। लेकिन वो हटे नहीं क्योंकि पुलिसकर्मी ने उन्हें बहुत रोकने की कोशिश की। तब युवकों ने डर के मारे गाड़ी इधर-उधर भगाई ।

तब खुद की जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कार के वाइप को पकड़कर रखा। ऐसी हालत में कार चालक उन्हें करीब डेढ़ किमी तक ऐसे ही घसीटते रहे। जब सुनील गाड़ी से उतर गए तब वो कार सवार जल्दी से वहां से फुर हो गए। अब पुलिस इन कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
यहाँ देखिए वायरल वीडियो…
Worst thing I saw today pic.twitter.com/bDLkfxACal
— desi mojito (@desimojito) February 2, 2020


Download Android App
Download iOS App



