चलती ट्रेन में महिला के गले से चेन खींचने लगा चोर, फिर जो हुआ देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Summary :

ट्रेन में हमेशा सर्तक रहने के लिए कहा जाता है क्योंकि ट्रेन में कई असामाजिक तत्व, चोर और लुटेरे भी मौजूद होते हैं जो मौके की तलाश में रहते हैं। अब ट्रेन से ही चोरी की एक घटना का ऐसा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। क्योंकि ट्रेन के बाथरूम से बाहर आती बुजुर्ग महिला से एक शख्स ने चेन खींचने की कोशिश की। लेकिन अगले ही पल युवक के साथ जो कुछ भी हुआ, वो दिल दहला देने वाला है। ट्रेन में चेन खींचने की कोशिश सोशल मीडिया पर इस…

man falls off moving train while snatching elderly woman necklace

ट्रेन में हमेशा सर्तक रहने के लिए कहा जाता है क्योंकि ट्रेन में कई असामाजिक तत्व, चोर और लुटेरे भी मौजूद होते हैं जो मौके की तलाश में रहते हैं। अब ट्रेन से ही चोरी की एक घटना का ऐसा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। क्योंकि ट्रेन के बाथरूम से बाहर आती बुजुर्ग महिला से एक शख्स ने चेन खींचने की कोशिश की। लेकिन अगले ही पल युवक के साथ जो कुछ भी हुआ, वो दिल दहला देने वाला है।

man falls off moving train while snatching elderly woman necklace

ट्रेन में चेन खींचने की कोशिश

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, महिला से चेन खींचने की कोशिश करते हुए ये घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन धीरे-धीरे चल रही है। एक शख्स ट्रेन के गेट के पास बाथरूम की तरफ आराम से खड़ा है। देखने में यह शख्स एक यात्री लग रहा है जो आराम से खड़ा है। वो इधर-उधर नजरे चलता रहता है।

ये वीडियो @rnsaai नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

रेलवे ट्रैक पर गिरा चोर

इसी दौरान दो बुजुर्ग महिला टॉयलेट की ओर आती हुई दिखती है। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, युवक बिजली की रफ्तार से एक महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश करता है। लेकिन शख्स को अपने कर्मों की सजा तुरंत ही मिल जाती है। दरअसल, जब शख्स चेन खींचने की कोशिश करता है तो उसका बैलेंच बिगड़ जाता है और वो सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर गिर जाता है।

man falls off moving train while snatching elderly woman necklace

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @rnsaai नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वही, वीडियो को देख यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर चोर का कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘चोर को बाद में पता लगा चेन नकली थी, कूदने की वजह से उसका पैर टूट गया और अब चोर हजारों रुपये हॉस्पिटल में लगाएगा’। वहीं, एक ने लिखा, ‘तुरंत न्याय मिला’। जबकि एक ने लिखा, ‘इसे कहते हैं कर्मों का फल’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid