“वाह बेटे मौज कर दी!” शख्स ने देसी जुगाड़ के साथ पानी में लगाई छलांग, वीडियो वायरल

Summary :

Viral News: भारत, ऐसा देश जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है (Viral News) लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स…

Viral News: भारत, ऐसा देश जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है (Viral News) लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है। आपने लोगों को स्विमिंग पूल में छलांग लगाते तो देखा होगा। लेकिन जहां स्विमिंग पूल नहीं होता वहां लोग क्या करते हैं, ये इस वीडियो को देखने के बाद आपको पता लग जाएगा।

वीडियो में दिखा गजब का जुगाड़

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जूट की चारपाई के नीचे बड़े से टायर का ट्यूब लिए खड़ा है। ट्यूब चारपाई के नीचे फिक्स है। सड़क के किनारे नदी या तालाब जैसा कुछ दिखाई दे रहा है। शख्स (Jugad Viral Video) चारपाई और टायर ट्यूब के साथ पानी में कूदता है, टायर ट्यूब के वजह से चारपाई पानी में तैरने लगती है। फिर शख्स बड़े आराम से स्वैग के साथ चारपाई पर बैठकर आगे निकल जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं।

Also Read: 32 साल में 105 बार ‘दूल्हा’ बना शख्स, 14 देशों की महिलाओं से रचाई शादी

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

 

वायरल वीडियो को @PalsSkit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Viral Video) को पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया है, “अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम आज हम कहते हैं क्या है तू।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 4 हजार 800 लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इतना ही नहीं, लोग इसपर कमेंट करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसके आगे तो अमेरिका भी फैल है।” तो दूसरे ने लिखा, “भाई डर नहीं लग़ता क्या आपको।” तीसरे ने लिखा, “अमेरिका भी सोच में पड़ जाए।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “जुगाड़ तो बहुत है अपने देश में लेकिन टैलेंट लोगों को दिखता नहीं है।” इस तरह तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।