इस समय पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में आई हुई है और इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए लोग न जाने क्या-क्या जतन कर रहे हैं। ताजे आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक 1 करोड़ 67 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस के संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं,जबकि 7 लाख से अधिक लोगों की जान इस वायरस का शिकार होने की वजह से जा चुकी है।

वहीं इस बात में कोई दोराय नहीं दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों का आंकड़ा बेतहाशा बढ़ रहा है। ऐसे में लोग इस वायरस से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है,जिसमें एक शख्स कोरोना से बचने के लिए खुद को गुब्बारे के अंदर बंद कर लिया और सड़क पर दौड़ लगाने लगा।
यहां देखिये वीडियो…
क्या है वीडियो में?
इस वीडियो में एक शख्स ने खुद को गुब्बारे के अंदर बंद कर लिया और सड़क पर भाग रहा है। इस दौरान वे चीख-चीखकर बोल रहा था कि ‘मैं बबल के अंदर रह रहा हूं। इस शख्स को चीखता हुआ देख वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।

बता दें ये कुछ अलग तरह का वीडियो ऑस्ट्रेलिया के बेलग्रेव का है,जिसे जैनिने रिग्बी नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए इसके साथ में लिखा है ‘यह सिर्फ बेलग्रेव में ही हो सकता है। शख्स गाना गा रहा है ‘‘I’m the man in the bubble’’ मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इस शख्स का शुक्रिया। वह आगे लिखती हैं मैं इस शख्स को नहीं जानती थी,मगर अब जानती हूं, जब भी कोरोना वायरस खत्म होगा, तब हम मिलेंगे और कॉफी साथ पिएंगे। जिस तरह उसने सड़क पर मस्ती की, उसको देखकर मुझे हंसी आ गई।


Download Android App
Download iOS App



