Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

शख्स ने दिल्ली की सडकों पर दौड़ाई ‘मिनी पिंक बुलेट’, मुड़कर देखने लगे लोग

Summary :

बेशक सड़क पर बुलेट दिखते ही लोगों की नज़र उस पर ना चाहते हुए भी पड़ ही जाती है। इस बुलेट बाइक पर राइड करने से शायद ही कोई मना करें। इस बाइक का राइडर डायनेमिक लगने लगता है। बहुत से लोग बुलेट चलाने को मर्दानगी से जोड़कर भी देखने लगते है। आपने काले, ऑलिव या लाल रंग वाली बुलेट को तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने अपने जीवन में कभी गुलाबी रंग की बुलेट को देखा है? यदि नहीं, तो आप वायरल वीडियो में इस वाहन के मिनी विज़ुअलाइज़ेशन और गुलाबी रंग को देख सकते हैं। एक आदमी…

बेशक सड़क पर बुलेट दिखते ही लोगों की नज़र उस पर ना चाहते हुए भी पड़ ही जाती है। इस बुलेट बाइक पर राइड करने से शायद ही कोई मना करें। इस बाइक का राइडर डायनेमिक लगने लगता है। बहुत से लोग बुलेट चलाने को मर्दानगी से जोड़कर भी देखने लगते है। आपने काले, ऑलिव या लाल रंग वाली बुलेट को तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने अपने जीवन में कभी गुलाबी रंग की बुलेट को देखा है?

यदि नहीं, तो आप वायरल वीडियो में इस वाहन के मिनी विज़ुअलाइज़ेशन और गुलाबी रंग को देख सकते हैं। एक आदमी ने एक ऐसी मिनी बुलेट बनाई है जो दिखने में बच्चों के खिलोने जैसी है। दिलचस्प है कि इसे लेकर वह सड़क पर भी निकल गया। लोगों ने यातायात के बीच में एक छोटी कार देखी जिसे देख कर वह हैरान हो गए।

यहां देखें पूरा वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rammy Ryder (@rammyryder)

Courtesy : वीडियो Instagram से @rammyryder नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।

यह वीडियो Instagram से @rammyryder नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा गया है- पिंकी। वीडियो में, एक आदमी दिल्ली के रास्तों पर बड़े आराम से पिंक कलर की एक मिनी बुलेट चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इस बुलेट बाइक के राइडर को सड़क पर जा रहे सभी लोग हैरानी से देखने लगते है। सबसे पहले यह बच्चों के खिलौने की तरह दिखाई देती है, लेकिन जब ये अपनी असली स्पीड पर आती है तोह सभी लोग चौंक जाते है। हैरान करने वाली बात ये है कि बाइक चला रहे रैमी राइडर ने अपनी पुरानी एक्टिवा गाडी से मॉडिफाई करके इस बुलेट बाइक को तैयार किया है।

वीडियो को मिले 4 लाख से ज्यादा लाइक्स

19 अक्टूबर को ये वीडियो पोस्ट की गई थी। वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है और 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में लोगों ने यह तक पूछ लिया कि इस बाइक को कैसे खरीद सकते है? वहीं कुछ लोगों ने रिएक्शन दिया कि ये एक बार्बी बुलेट है। रैमी राइडर ने @ncr_motorcycles नाम के यूट्यूब पेज पर एक लिंक दिया है जहां पर दिखाया गया है कि उन्होनें इस मिनी बुलेट को किस तरह से बनाया है?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner