ATM मशीन से चोरी करता दिखा शख्स, चुराया कुछ ऐसा आप भी कहेंगे वाह क्या बात है

Summary :

ATM  मशीन से चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। वहीं, कई बार तो चोर एटीएम मशीन लेकर ही फरार हो जाते है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक चोर एटीएम तोड़ते हुए नजर आ रहा है, लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि चोर मशीन में से पैसे नहीं बल्कि कुछ ऐसा निकालता है, जिसे देख लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल 22 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एटीएम बूथ के अंदर है। वह काफी ज्यादा परेशान दिख रहा है।…

Honest Thief

ATM  मशीन से चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। वहीं, कई बार तो चोर एटीएम मशीन लेकर ही फरार हो जाते है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक चोर एटीएम तोड़ते हुए नजर आ रहा है, लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि चोर मशीन में से पैसे नहीं बल्कि कुछ ऐसा निकालता है, जिसे देख लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं।

Honest Thief

सोशल मीडिया पर वायरल 22 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एटीएम बूथ के अंदर है। वह काफी ज्यादा परेशान दिख रहा है। इस दौरान एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी रिकॉर्डिंग भी हो रही है।

Honest Thief

वह शख्स बार-बार मशीन की स्क्रीन वाले हिस्से को हटाने की कोशिश करता दिखता है। शख्स लगातार ऐसा करता रहता है। आखिर में वह स्क्रीन हटाने में सफल हो जाता है। इसके बाद वह मशीन से कुछ ऐसा निकालता है कि लोग भी हैरान रह जाते है।

Honest Thief

दरअसल, ये शख्स मशीन के अंदर से अपना फंसा हुआ डेबिट कार्ड निकालता है और जेब में रख लेता है। इसके बाद वह ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखता है और चिढ़ाते हुए रिएक्शन देता है। अब शख्स की ईमानदारी देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं 2 साल पुराने इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर लिखता है, ‘यह कितना ईमानदार’ है। वहीं अन्य यूजर लिखता है, ‘यदि प्रत्येक व्यक्ति इस शख्स की तरह हो जाए तो यह दुनिया रहने के लिए एक अच्छी जगह होगी’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा है ऐसा भी कोई कर सकता है’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid