ट्रेन के अंदर लोगों के ऊपर से चलता दिखा शख्स, वीडियो देख, यूज़र बोले ‘एडवेंचर तो करना ही पड़ेगा’

Summary :

इसलिए जब एक आदमी को शौचालय का उपयोग करना होता था, तो उसे भीड़ को पार करने के लिए सबसे ऊपर की सीटों पर चल कर उनको पार करना होता है।

इंडियन रेलवे के कई खूबसूरत वीडियो आपने खूब देखें होंगे। कुछ ऐसे वीडियो जो आपके दिल को भी जीत लेती है और कुछ ऐसे वीडियो जो आपको इस बात पर भी सोचने को मजबूर कर देते है कि लोग इस हालत में कैसे सफर कर लेते है? अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर आपको यह वीडियो काफी आसानी से दिख जाएगा, वीडियो में आप देख सकते है कि आप देख सकते हैं कि एक शख्स टॉयलेट तक पहुंचने के लिए ट्रेन की सीटों पर चढ़ता और चलता है। 
अब इसी वीडियो ने सभी जगहों पर धूम मचा रखी है। वायरल क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से शेयर किया गया है यूजर @abhijeet_dipke ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “रेलवे में यात्रा कर रहे मेरे चचेरे भाई से यह वीडियो मिला, यहां उसका दोस्त शौचालय के लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है। @RailMinIndia, ट्रेन यात्रा को एक साहसिक खेल में बदलने के लिए धन्यवाद।” ये वीडियो जब से  सोशल मीडिया पर आया है, तब से इसने सभी ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 

ट्रेंडिंग वीडियो  में आप देख सकते है कि ट्रेन में भीड़ से पुरे कोच पूरी तरह से भरी हुई है। सभी सीटें और फर्श लोगों से ढके होते हैं। इसलिए जब एक आदमी को शौचालय का उपयोग करना होता था, तो उसे भीड़ को पार करने के लिए सबसे ऊपर की सीटों पर चल कर उनको पार करना होता है। सिर्फ दो दिन पहले शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या अभी भी लगातार इसकी संख्या बढ़ ही रही है। साथ ही इस वीडियो को लाइक करने वालों  संख्या 13.4 हजार से अधिक हैं। 
अब सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुआ तो कुछ सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट भी किया। एक यूजर लिखता है “जनरल कोच की हालत यही है सालों से, चाहे कोई भी सरकार हो, फ्री में कितना कहिए, एडवेंचर तो करना ही पड़ेगा।” एक और यूजर लिखता है “इसके बैकग्राऊंड में बाहुबली का गाना लगा दो ये राष्ट्रीयप्रेम में बदल जायेगा।” एक और यूजर वीडियो के निचे लिखता है “नंगे पाँव ? आना वापस इस रास्ते में उसे सारा रास्ता साफ मिल जाएगा।” 

Desk Team