Vada Pav Girl Tattoo: ‘वड़ा पाव गर्ल’ इस समय सोशल मीडिया पर गूंजता वह नाम है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। अपने वड़ा पाव की तारीफ करती हुई चंद्रिका दीक्षित आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी पॉपुलैरिटी का पता इसी से लगाया जा सकता है कि वह ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में भी नजर आ रही हैं। उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर (Vada Pav Girl Tattoo) भी काफी देखने को मिल रहा है, जहां एक शख्स को चंद्रिका दीक्षित के चेहरे का टैटू बांह पर बनवाते हुए देखा जा सकता है।

शख्स ने बनवाया वड़ा पाव गर्ल का टैटू
बता दें कि इंस्टाग्राम पर नवी मुंबई में एक टैटू स्टूडियो के मालिक महेश चव्हाण ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शख्स को ‘वड़ा पाव गर्ल’ वाला टैटू बनवाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्टूडियो (Vada Pav Girl Tattoo) में दाखिल होते एक शख्स को देखा जा सकता है जो रिसेप्शनिस्ट के पास कई सारे वड़ा पाव लाकर रख देता हैं और कहता है कि उसे वड़ा पाव गर्ल का टैटू बनवाना है।
चंद्रिका दीक्षित को बताया प्रेरणा
Vada Pav Girl Tattoo: जब महेश उनसे पूछते हैं कि उन्हें चंद्रिका दीक्षित का टैटू क्यों बनवाना है तो इस पर शख्स कहता है कि वड़ा पाव गर्ल उसके लिए तब प्रेरणा बनी जब वह बेरोजगार था। उसे वड़ा पाव गर्ल की मेहनत (Vada Pav Girl Tattoo) और लगन देखी और प्रेरणा लेकर उनकी तरह वड़ा पाव का स्टॉल लगाने का फैसला लिया और अब वह बेरोजगार नहीं है। वीडियो के आखिर में शख्स का पूरा टैटू दिखाया जाता है जिसपर बिग बॉस विनर भी लिखा होता है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @themustache_tattoo ने शेयर किया है।
वीडियो को @themustache_tattoo ने शेयर किया है, साथ ही लिखा है कि भाई छुपे हुए फैन (Vada Pav Girl Tattoo) रहना चाहते हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं (Vada Pav Girl Tattoo) भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि जल्दी ही टैटू को कवर करने का वीडियो आने वाला है। वहीं, कई ने लिखा कि चंद्रिका किसी भी हालत में बिग बॉस नहीं जीत रही है इसलिए भाई को यह टैटू कवर अप कराने के लिए वापस यहीं आना पड़ेगा।
विवादों से पुराना नाता
बता दें कि चंद्रिका दीक्षित का जब सैनिक विहार में स्ट्रीट फूड परोसने का उसका वीडियो फूड व्लॉगर अमित जिंदल द्वारा पोस्ट किया गया था। इसके बाद उन्होंने जल्द (Vada Pav Girl Tattoo) ही यह दावा करते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि अधिकारियों ने उनका स्टॉल हटाने की धमकी दी थी। जिसके बाद से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



