तिल खाने के फायदे आपने सर्दियों में अपने बड़े-बूढ़ों से शुरु सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिल स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। कई तरह के ऑइल आजकल स्किन के लिए मार्केट में आ गए हैं।

टी ट्री ऑइल, कोकोनट ऑइल और ऑलिव ऑइल ये सारे ऑइल मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन चेहरे के लिए तिल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं तिल के तेल के फायदे आपकी स्किन के लिए-

1. तिल के तेल में कई तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे के निखार के लिए बहुत सहायक होते हैं। स्किन से जुड़ी हर परेशानी को तिल का तेल दूर कर देता है। चेहरे पर दाग-धब्बे के साथ-साथ कील और मुंहासों को भी तिल का तेल दूर करता है। साथ ही तिल के तेल से चेहरे का ग्लो भी बरकरार रहता है।

2. चेहरे पर आईं झुर्रियों को भी तिल का तेल दूर करता है। इसके अलावा चेहरे पर एजिंग इफेक्ट्स को भी तिल का तेल दूर करता है।

3. विटामिन बी, डी और ई की मात्रा तिल के तेल में भरपूर पाई जाती है। यह तत्व स्किन के लिए बहुत गुणकारी होते हैं।

4. त्वचा की नमी को भी तिल का तेल दूर करता है साथ ही नैचरल मॉइश्चराइजर के तौर पर स्किन में काम करता है।

5. ऐंटी-इनफ्लेमेटरी और ऐंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज तिल के तेल में पाई जाती हैं। चेरहे पर गंदगी को तिल का तेल निकालता है साथ में सूजन और खुजली को भी कम करने में यह तेल सहायक होता है।

6. फैटी ऐसिड्स तिल के तेल में होता है जो चेहरे पर एक मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है।
तिल के तेल का इस्तेमाल चेहरे पर ऐसे करें
तिल के तेल की चेहरे पर रात को होने से पहले रोजाना मालिश कर लें। चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से सुबह उठकर धो लें। कुछ ही दिनों में ऐसा करने से आपके चेहरे पर फर्क दिखाई देने लगेगा। लेकिन तिल का तेल इस्तेमाल करने से पहले एक बात का जरूर ध्यान रखें कि आपकी स्किन ऑइली है या ड्राई।

अगर आपकी स्किन ऑइली है तो पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे क्लेंजर से साफ कर लें उसके बाद ही अपने चेहरे पर तिल का तेल अप्लाई करें। ऑइली स्किन वाले लोगों को हफ्ते में 3 से 4 दिन तिल के तेल से चेहरे पर मालिश करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



