Mata Vaishno Devi Bhawan Viral Video: जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में स्थित माता वैष्णो देवी का भव्य भवन में लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते है। इस दौरान धार्मिक स्थल में सुरक्षा कड़ी की गई है और भवन के अंदर कैमरे पर पूरी तरह से प्रतिबंध है और किसी भी VVIP को वीडियो को बनाने की अनुमति नहीं है लेकिन कंटेट क्रिएटर शिखा ने भवन के अंदर का वीडियो बना लिया औऱ इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है और यह खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो शूट के बाद सुरक्षा पर भी सवाल उठे है और अब पुलिस ने FIR दर्ज कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। जानते है प्रतिबंध होने के बाद भी कंटेट क्रिएटर ने कैसे यह वीडियो शूट किया।
Mata Vaishno Devi Bhawan Viral Video

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक स्थल माता वैष्णों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा रहती है और भवन के अंदर फोटो- वीडियो कैप्चर करने पर किसी को भी अनुमति नहीं है। कंटेंट क्रिएटर की वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है जिससे यह पता चला है कि यह किसी कैमरे या स्मार्टफोन से कैप्चर नहीं की गई थी ब्लकि Spy Camera Glasses से भवन के अंदर वीडियो को कैप्चर किया गया था। वायरल होने के बाद कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो को भी अब हटा दिया है।
Content Creater Recorded Mata Vaishno Devi Bhawan Video

वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। वहीं शिखा ने आंखों में कैमरा वाला चश्मा पहनकर वीडियो को कैप्चर किया है। जिसे सुरक्षाकर्मियों ने सामान्य चश्मा समझकर नजरअंदाज कर दिया। अब वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस मामले में FIR दर्ज कर दी है और पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है जिससे हर पहलू को जांचा जा रहा है कि इस मामले में कोई सुरक्षाकर्मी शामिल था या नहीं। साथ ही सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए है।























