मिलिए भागलपुर के ‘लॉकडाउन’ बकरे से, जो खुद को ठंडा रखने के लिए पीता हैं कोका-कोला!

Summary :

आजतक आपने बकरे तो बड़े देखे होने उनको चरते हुए भी देखा होगा लेकिन आज जो ये तोतापुरी नस्ल का यह बकरा अपने मालिक के साथ पिता है कोका कोला ये शायद नहीं देखा होगा मार्केट में इस नस्ल के बकरे की कीमत लाख रुपए बताई गई है।

भागलपुर जिले में बकरीद की तैयारी जोरों शोरों से हैं. बकरीद 29 जून को मनाई जाएगी. इसको लेकर बाजारों में कई जगहों पर बकरे की मंडी सज गई है. इस बार 80 किलो के तोतापुरी नस्ल के बकरे की चर्चा जोरों शोरों पर है. इसका नाम है लॉकडाउन.
इसकी चर्चा यूं ही नहीं हो रही है. इस बकरे में खासियत दिया है कि यह बकरा गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी व कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेता है. यह बात सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. लेकिन यह बात सही है कि भागलपुर जिले के मौलानाचक स्थित शाहिद उर्फ भोला के पास तोतापुरी नस्ल का या बकरा भीषण गर्मी में अपने आप को ठंडा करने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी एवं कोल्ड ड्रिंक्स पीता है.
यह भी पढ़ें : 10वीं में आए 94% मार्क्स, पिता बीन बजाकर दिखाते हैं सांपों का खेल, जानें क्या बनना चाहता है बबलू
जानिए क्यों पड़ा लॉकडाउन नाम, कीमत है 1 लाख
70 साल के शाहिद ने बताया कि हमने अपने बकरे का नाम लॉकडाउन है. जब उनसे इस नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2020 के लॉकडाउन में इस बकरे का जन्म हुआ था. तभी से हमने इस बकरे का नाम लॉकडाउन रखा है. यह तोतापुरी नस्ल का है. कुर्बानी के लिए मैंने इस बकरे को रखा है. बाजार में इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये तक लगाई गई है. लेकिन मुझे यह बकरा नहीं बेचना है. इस साल अपने घर में ही इसकी कुर्बानी दी जाएगी.
मालिक के साथ यह भी पीता है ठंडा
बता दें किइस बकरे की खासियत यह है कि यह ठंडा पानी व कोल्ड ड्रिंक्स पीता है. अपने मालिक के पीछे-पीछे घूमता है. जब भी इसका मालिक ठंडा पीता है तो बकरा भी ठंडा पीने के लिए तैयार बैठा रहता है. भागलपुर जिले में पिछले साल ततारपुर चौक पर बकरा मंडी में तरह-तरह के कीमती के बकरे मंडी में पहुंचे थे. जिनमें से शाहरुख, सलमान आकर्षण का केंद्र रहे थे. इस बार लॉकडाउन की चर्चा खूब हो रही है.

Desk Team