इस बात में कोई दोराय नहीं की पिछले कुछ दिनों से आप और हम सभी ने इस दुनिया में काफी चीज़े बदलते हुए देख रहे हैं। जहां एक और दुकानों पर खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। तो दूसरी ओर कोई सड़कों पर टॉयलेट पेपर के लिए अफरा-तफरी मचाये हुए थे। कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है जिस वजह से ज्यादातर देशों में फिलहाल लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।

ऐसे में लोगों के पास घर से बाहर जानें का कोई विकल्प नहीं है और अब लगभग सभी के घरों में खाने-पीने का सामान धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। सुपरमार्केट भी खाली हो गए। ऐसे में इटली के लोगों ने अपने घरों के बाहर थैले टांग दिए थे। इन थैलों में लोगों के जरूरत का सामान रखा गया। हाल ही में एक खबर अमेरिका के Wisconsin से आई है। दरअसल यहां पर भी एक फैमिली ने जरूरतमंद लोगों के लिए अपने घर के बाहर खाने-पीने का सामान रख दिया।

कोई भी ले जा सकता है सामान
मिली जानकारी के मुताबिक Terry Uribe Gall परिवार ने यह फ्री पैंटरी अपने घर के फ्रंट यार्ड में खोली। टेरी ने फेसबुक पर लिखा है, सकारात्मकता से प्रेरित, मैंने और मेरी फैमिली ने लोगों की इस वक्त सहायता करने के लिए एक छोटी सी पैंटरी खोली है। आप सामान नहीं खरीदें ,यदि आपको जरूरत है तो ले जाएं। अगर आप कर सकते हैं तो… डोनेट करें।

सामान मिलता है 24 घंटे
खास बात यह है की ये पैंटरी शॉप 24 घंटे खुली रहती है और टेरी उरिबे गॉल के घर का एड्रेस है 78th एन बिलॉएट स्ट्रीट है। बता दें कि टेरी की पैंटरी शॉप पर खाने पीने का हर सामान मिलता है जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, डायपर्स, पेपर प्रोडक्ट, पालतू जानवरों के लिए खाना, हाइजीन प्रोडक्ट, जूस, सोडा, चिप्स, शैंपू, पैन केक, आलू और बाकी तरह की सब्जियां भी मिलती हैं।

इस दौरान दिलचस्प बात ये है कि इस शॉप में किताबें भी रखी हैं। क्योंकि टेरी को लोगों की मदद करने का मन में विचार यहीं से आया था। दरअसल उनके पिता ने पहले बुक एक्सचेंज को लेकर आइडिया दिया था,लेकिन बाद में उन्होंने इसे थोड़ा बड़े लेवल पर करने का सोचा।

अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आये
अब बाकी लोग भी टेरी की पैंटरी शॉप में डोनेशन देने के लिए आगे आ रहे हैं और दूसरे की मदद करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इलाके के अन्य लोग भी उन्हें आर्थिक सहायता दे रहे हैं।

टेरी ने बताया कि हम यह सब कुछ किसी दिखावे के लिए नहीं कर रहे हैं,बल्कि हम एक-दूसरे की सहायता करके ही इस वायरस से जीता जा सकता है। इस दौरान ध्यान रखें बस सोशल डिस्टेंस बनाकर रखिए और कुछ ऐसा ही क्रिएटिव आइडिया निकालए और जितना हो सके आप भी लोगों की मदद कीजिए।


Download Android App
Download iOS App



