वरुण धवन को पीछे छोड़ यूपी के छपरौली के इस शख्स ने मारी बाजी,बना असली Street Dancer

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्घा कपूर अपनी डांस बेस्ड फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपनी डांस बेस्ड फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है अब फिलहाल फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। यह फिल्म 24 जनवरी के दिन रिलीज होगी। मगर इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्ट्रीट डांसर सुर्खियां बटोर रहा है जिसके मुरीद खुद वरुण धवन भी हो गए हैं तभी तो उन्होंने खुद इस स्ट्रीट डांसर के वीडियो को ट्विटर पर रीट्वीट किया है। 
यह वीडियो यूपी के छपरौली का है
यूपी का यह शख्स नंगे पैर सड़क पर बेफिक्र होकर नाच रहा है। कानों में उसके सिर्फ और सिर्फ गाना ही सुनाई दे रहा है। इस शख्स के डांस को देखने के लिए उसके आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। वैसे यही तो असली पहचान है एक सच्चे स्ट्रीट डांसर की। इस वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर @skhokhar78 के यूजर ने पोस्ट किया है। संजीव खोखर के ट्विटर बायो के हिसाब से वह यूपी के बागपत स्थिति छपरौली में नगर पंचायत के अध्यक्ष है। 
वरुण ने इस पुन्ना पहलवान को कहा स्ट्रीट डांसर
संजीव खोखर के अनुसार सड़क पर डांस करने में मगन इस आदमी का नाम पुन्ना पहलवान है। यह छपरौली के रहने वाले हैं। पुन्ना का यह वीडियो करीब 45 सेकेंड का है। जिसमें वो आप जैसा यार मुझे चाहिए गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। वैसे इस बात में कोई भी दोराए नहीं कि पुन्ना का डांस बेहद जबरदस्त है। इसलिए तो वरुण धवन ने भी इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए उसे Street dancer का कहा । 

सोशल मीडिया की जनता को भी खूब पसंद आया यह वायरल डांस वीडियो

ये वीडियो ट्विटर पर आने के बाद से ही जमकर छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक महज 1 घंटे में इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए थक नहीं रहे हैं। इनमें से कुछ यूजर्स तो ऐसे भी हैं जिन्होंने वरुण धवन से पुन्ना पहलवान जैसे दूसरे स्ट्रीट डांसर्स को भी प्रमोट करने की मांग करी है। 

Desk Team