ये बिल्ली जो आप देख रहे हैं शायद ये ही वो बिल्ली होगी जिसे दुनिया की सबसे डरावनी बिल्ली कहा जा सकता है। वैसे ऐसा हो नहीं सकता कि इस बिल्ली को देख एक फेर को आपके मन से आवाज आई होगी ये क्या है भाई। वैसे आप और हम सभी में कई सारे लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें पहली नजर में तो इस बिल्ली को देख डर लगा होगा। लेकिन बताएगा कोई नहीं।

ये बिल्ली 6 साल की है
इस बिल्ली की उम्र 6 साल है और इसका नाम Xherdan है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर तो इस बिल्ली के 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं।
ये बिल्ली स्विट्जरलैंड के रूटी की रहने वाली है। बता दें कि इस बिल्ली की बॉडी पर एक भी बाल नहीं हैं,जिस वजह से ये ऐसी डरावनी दिखती है।

पड़ती है झुर्रियां
एक तो इस बिल्ली की बॉडी पर बाल नहीं है और दूसरा की इसकी बॉडी पर झुरियां भी पड़ती है,जिससे इस बिल्ली का लुक पहली नजर में भी बेहद डरावना हो जाता है।

वहीं इस बिल्ली की मालकिन का कहना है कि ये दुनिया की सबसे क्यूट और स्वीट कैट है। वैसे इस बिल्ली की तुलना लोगों ने एलियन से कर दी है जिसपर इस बिल्ली की मालकिन को गुस्सा भी आया।


Download Android App
Download iOS App



