कचौड़ी की दुकान में घुसी मर्सिडीज कार, हादसे में हुए 6 लोग घायल

Summary :

दिल्ली के फेमस फतेहचंद कचौड़ी की दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार एसयूवी कार दुकान में जा घुसी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार कार घुसी दुकान में कार का ड्राइवर उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-79 का रहने वाला है। जिसकी पहचान 36 वर्षीय पराग मैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि ये घटना 31 मार्च को घटी है। सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो…

Mercedes car rams into popular kachori shop

दिल्ली के फेमस फतेहचंद कचौड़ी की दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार एसयूवी कार दुकान में जा घुसी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Mercedes car rams into popular kachori shop

तेज रफ्तार कार घुसी दुकान में

कार का ड्राइवर उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-79 का रहने वाला है। जिसकी पहचान 36 वर्षीय पराग मैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि ये घटना 31 मार्च को घटी है। सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में देखा जा सकता है कि कचौड़ी की दुकान में कई ग्राहक हैं। सभी अपना सामान ले रहे हैं तभी अचनाक से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अपना कंट्रोल खो देती है और सीधा कचौड़ी की दुकान में जा घुसती है। इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद एक महिला भी हादसे का शिकार हो गई, जिन्हें बताया जा रहा है कि गंभीर चोट आई है।

नशे में नहीं था ड्राइवर, पुलिस ने की पुष्टि

बता दें, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तीर्थ राम अस्पताल ले जाया गया था। इस हादसे के बाद पीएस सिविल लाइंस में मामला दर्ज किया गया है और कार के ड्राइवर पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कार चालक पराग मैनी का मेडिकल करवाया गया है। उससे पता चला है कि वो शराब के नशे में नहीं था। उसके ब्लड सैंपल को सुरक्षित रखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है, आरोपी पराग मैनी पेशे से वकील है और हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी कार में मौजूद थीष आरोपी नशे में नहीं था और ये हादसा गलती से हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid