शोकसभा में मॉडल ने रेड कारपेट पर की रैंपवॉक, शव के पास जाकर दी ‘फ्लाइंग किस’

Summary :

Rampwalk at condolence meeting : मृत्यु एक ऐसी चीज़ है जो लोगों को असल में दुखी करती है, और आमतौर पर जब कोई मर जाता है, तो हर किसी के लिए ये एक दुखदायी माहौल होता है और लोग रोते-बिलखते है। लोग तब भी दुखी होते हैं जब वे किसी दिवंगत व्यक्ति को याद करने के लिए शोकसभा (Rampwalk at condolence meeting) में एकत्र होते हैं। लेकिन जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसमें यह बताना मुश्किल है कि किसी के मरने के बाद लोग दुखी हो रहे हैं या सच में खुश हैं क्योंकि इस…

Rampwalk at condolence meeting

Rampwalk at condolence meeting : मृत्यु एक ऐसी चीज़ है जो लोगों को असल में दुखी करती है, और आमतौर पर जब कोई मर जाता है, तो हर किसी के लिए ये एक दुखदायी माहौल होता है और लोग रोते-बिलखते है। लोग तब भी दुखी होते हैं जब वे किसी दिवंगत व्यक्ति को याद करने के लिए शोकसभा (Rampwalk at condolence meeting) में एकत्र होते हैं। लेकिन जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसमें यह बताना मुश्किल है कि किसी के मरने के बाद लोग दुखी हो रहे हैं या सच में खुश हैं क्योंकि इस वीडियो को देख कर आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि यहां किसी का निधन हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erica L. Carrington (@mrs_am_erica)

Courtesy : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mrs_am_erica नाम के अकाउंट ने शेयर किया

वायरल वीडियो में एक शोकसभा समारोह का आयोजन हुआ है। इस आयोजन के दौरान एक फैशन शो भी हो रहा है। एक मॉडल फैंसी ड्रेस में एक रेड कार्पेट पर रैंपवॉक कर रही है और यहां तक ​​​​कि एक ऐसे व्यक्ति के पास जाती है और उसे फ्लाइंग किस देती है जिसका निधन हो गया है।

Rampwalk at condolence meeting
Rampwalk at condolence meeting

आसपास के लोग मॉडल की तस्वीरें भी ले रहे हैं। कुछ लोग कंफ्यूज हैं क्योंकि वे वीडियो में जो देख रहे हैं, उसके कारण उन्हें लगता है कि यह सिर्फ एक फैशन शो है।

80 लाख लोगों ने देखा वीडियो

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @notcapnamerica नाम के अकाउंट ने शेयर किया

यह वीडियो एक्स पर है और बहुत से लोग इसे देख रहे हैं और इसके बारे में अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। ये तो अब तक साफ़ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है और एक शोकसभा का आयोजन ऐसे क्यों किया गया है? लेकिन आपको जानकारी दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 80 लाख लोग देख चुके हैं और 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। लोग इसे लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Khushboo Sharma