महाराष्ट्र के पुणे में लोगों के बीच उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब आसमान में मच्छरों का झुंड दिखा। ये झुंड कोई आम नहीं बल्कि किसी बंवडर की तरह लग रहा था। इस भयावह मंजर को देख आलीशान ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अपने घरों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। वे अपनी बालकनी के दरवाजे-खिड़की तक नहीं खोल पा रहे हैं।
नदी के ऊपर दिखा मच्छरों का झुंड
सोशल मीडिया पर वायरल मच्छरों के झुंड का ये वीडियो पुणे के केशवनगर, मुंडवा और खरादी इलाके का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘beingpuneofficial’ हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में नदी के किनारे धुएं का काफी ऊंचा भंवर देखा जा सकता है। लेकिन वास्तविक में ये मच्छरों का विशाल झुंड है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ मौसम विज्ञानियों के लिए भी चिंता पैदा कर दी है।
View this post on Instagram
लगातार मंडरा रहे मच्छरों के झुंड
विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा मौसम में मच्छरों की पैदावार बढ़ जाती है, जिस वजह से इस तरह के हालात नजर आना आम बात है। लेकिन पुणे जैसे शहरी क्षेत्रों में ये एक असामान्य घटना है। बता दें, मच्छरों का ये बवंडर पुणे में मुथा नदी के ऊपर देखा गया। यह खतरा मुला मुथा नदी के ऊंचे जल स्तर के कारण सामने आया है। यह जगह मच्छरों के झुंड के लिए प्रजनन स्थल बन गया है। मुंडवा ब्रिज से खराड़ी गांव तक नदी के किनारे जलकुंभी बढ़ गई है, जिससे मच्छरों की समस्या बढ़ गई है।
हालांकि, पुणे नगर निगम ने कुछ समय पहले ही अतिरिक्त पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है। नदी के किनारे स्थिति खासकर गंभीर है। मच्छरों के झुंड लगातार वहां मंडरा रहे हैं। ऊंची-ऊंची इमारत, आईटी पार्क परिसर, स्कूल, खेल स्टेडियम, वृद्धाश्रम, श्मशान और स्थानीय गांवों सहित विभिन्न प्रतिष्ठान इन मच्छरों से प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों की सेहत को खतरा
वहीं, अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने सेहत को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मच्छरों की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App





