दुनिया के सबसे Haunted Places, जहां जाने से पहले ही लोगों के खड़े हो जाते हैं रोंगटे

Summary :

आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहें के बारे में बताने वाले है, जहां जाने से पहले ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। यह ऐसी जगह है जिनका इतिहास काफी काला और डरावना है। यहां लोग रात और दिन दोनों में जाने से कतराते है।

भूतों-प्रेतों की कहानियां आपने खूब सुनी होंगी। आप चाहे कहीं भी जाएं उस जगह से जुड़ी कोई न काई ऐसी कहानी सामने आ ही जाती है, जिन्हें हम सुनना भी नहीं चाहते। लेकिन दुनिया में ऐसी कई जगहें है जहां कोई नहीं जाता है। यहां पर नेगेटिव एनर्जी की भरमार है, ऐसी नेगेटिव एनर्जी जो आपको नुकसाम पहुंचा सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ  जगहें के बारे में बताने वाले है, जहां जाने से पहले ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। यह ऐसी जगह है जिनका इतिहास काफी काला और डरावना है। यहां लोग रात और दिन दोनों में जाने से कतराते है।
डॉल्स का द्वीप, मेक्सिको 
डॉल्स का द्वीप, जब भी हम कोई भूतियां फिल्म देखते थे तो उसमें डॉल्स का भी रोल होता था, एनाबेल उसका बड़ा उदाहरण है। लेकिन मेक्सिको में स्थित इस्ला डे लास मुनेकास द्वीप गुड़ियाओं से जुड़ी कहानियां को और डरावना बनाता है। बताया जाता है कि यहां पेड़ों पर डरावनी गुड़िया अचानक लटकती हुई दिखती हैं। कहा जाता है कि इस द्वीप पर रहस्यमयी तरीके से एक लड़की डूब गई थी जिसकी आत्मा गुड़िया में बसी है। स्थीनाय लोग बताते हैं कि गुड़िया सिर, आंख और हाथ हिलाती है। वहीं ये गुड़िया एक- दूसरे से बातें करती है।  इस डरावनी जगह पर किसी की अकेले जाने की हिम्मत नहीं होती है। 
भानगढ़, राजस्थान, भारत
दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल भारत का भानगढ़ किला भी है। यह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित है। यहां पर लोगों ने आत्माएं देखना का दावा किया है, उनकी चीखें सुनने की बात स्वीकारी है। इसलिए इस किले में रात को किसी का भी जाना भी मना है। बताया जाता है कि 17वीं शताब्दी में इस क़िले को अलवर की राजकुमारी रत्नावती के लिए बनाया गया था। रानी अमरावती पर एक तांत्रिक मोहित था, वो उन्हें पाने के लिए काला जादू करता इस बात का पता जब राजकुमारी को लगा तो उन्होंने उस तांत्रिक को मारने का आदेश दिया। मरते हुए तांत्रिक ने श्राप देते हुए कहा कि यहां सभी लोग जल्द मरेंगे। बताया जाता है यह भटकने वाली आत्माएं उन्हीं लोगों की है। जिनका यहां कत्लेआम हुआ था।
अराडेल पागलखाना, ऑस्ट्रेलिया
दुनिया का एक ऐसा पागलखाना जहां आत्माएं रहती है। यह एक ऐसा मैंटल हॉस्पिटल है जिसने अपने लंबे इतिहास में 13,000 मरीजों की ऑपरेशन के दौरान मौत देखी हैं। 1867 में खुला यह अस्पताल ऑस्ट्रेलिया में स्थित है जिसका नाम अराडेल पागलखाना है, जिसे पहले अरारात पागलखाने के नाम से जाना जाता था, यहां पर खूंखार और हिंसक मरीजों को रखा जाता था, इतनी मौतों के बाद इसे 1997 में बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इस पागलखाने में लोगों ने आत्माएं  भटकते हुए देखी हैं। 
सुसाइड फॉरेस्ट, ओकिघारा, जापान 
जापान अपने कई Urban Legend के कारण सुर्खियों में रहता है। यहां से कई भूतियां कहानियां जुड़ी है। ऐसी ही जगह जापान के ओकिघारा में स्थित है जिसका नाम है सुसाइड फॉरेस्ट। बताया जाता है कि जो भी इंसान इस जंगल में जाता है, यह जंगल उसे ख़ुदकुशी करने के लिए प्रेरित करता है। यहां पर कई लोग आकर ख़ुदकुशी करते है, इसका कारण आजतक किसी को भी पता नहीं चल सका है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने यहां आत्माहत्या कि है, उन्ही की आत्माएं लोगों को ख़ुदकुशी करने के लिए प्रेरित करती है। 
होया बस्यू, रोमानिया
दुनिया के सबसे डरावने जंगलों की सूची में होया बस्यू जंगल शामिल है। कहा जाता है, यहां से कई लोग रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके है। जिसमें से एक चरवाहा की कहानी है जो अपनी 20 भेड़ो के साथ गायब हो गया था। बता दें कि इस जगह को लोग यूएफओ और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। वहीं इस जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं, जिस कारण यहां लोगों में पैर रखने की भी हिम्मत नहीं बनती है। बता दें कि होया बस्यू जंगल को ‘रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल’ कहते हैं। 
यह थी दुनिया की कुछ डरावनी जगहें, जहां लोग अकेले क्या दोस्तों के साथ जाने से भी घबराते हैं। 

Ritika Jangid