सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसे पोस्ट वायरल हो जाते है, जो सभी का दिल जीत लेते है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला कांस्टेबल को हाथ में बच्चे लिए हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट के पीछे की बात जानने के बाद आपका भी मन करेगा। इन महिला कांस्टेबल को सलाम करने की। जानकारी के अनुसार ये पोस्ट गुजरात का बताया जा रहा है।
जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चे की वजह बन गया। गुजरात में एक महिला कांस्टेबल को ओधव में उच्च न्यायालय की चपरासी भर्ती परीक्षा के दौरान एक शिशु की देखभाल करने के लिए महिला को सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा मिल रही है। अहमदाबाद पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जानकारी के अनुसार कांस्टेबल दया बेन रविवार को छह महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए और उसके साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।
ઓઢવ ખાતે પરીક્ષા આપવા માટે આવેલ મહીલા પરીક્ષાર્થીનુ બાળક રોતું હોય જેથી મહિલા પરીક્ષાથી નું પેપર દરમિયાન સમય બગડે નહીં અને પરીક્ષા વ્યવસ્થિત રીતે આપી શકે તે સારું મહિલા પોલીસ કર્મચારી દયાબેન નાઓએ માનવીય અભિગમ દાખવી બાળકને સાચવેલ જેથી માનવીય અભિગમ દાખવવામાંઆવેલ છે pic.twitter.com/SIffnOhfQM
— Ahmedabad Police અમદાવાદ પોલીસ (@AhmedabadPolice) July 9, 2023
बीते सोमवार को, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा की और उनके दयालु व्यवहार को प्रोत्साहित किया। अहमदाबाद पुलिस के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, एक महिला अभ्यर्थी अपने छह महीने के बेटे के साथ चपरासी भर्ती परीक्षा देने के लिए ओधव परीक्षा केंद्र पहुंची। बताया गाया कि परीक्षा शुरू होने से कुछ ही पल पहले, बच्चा लगातार रोने लगा। आगे बताया गाया कि कांस्टेबल दया बेन आगे आईं और बच्चे की देखभाल करने की पेशकश की।
जिससे मां को बिना किसी व्यवधान के अपनी परीक्षा पर ध्यान लगाने का मौका मिला।अहमदाबाद पुलिस की पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, कई यूजर्स ने कांस्टेबल दया बेन की दयालुता के लिए सराहना की। लोगों ने उनके कार्यों पर गर्व किया। यह दिल छू लेने वाली घटना कई लोगों को पसंद आई, जिन्होंने कांस्टेबल की निस्वार्थता और दूसरों की मदद करने के लिए उनकी तारीफ की।