इंदौर पुलिस ने बीच सड़क पर अपराधियों से उठक-बैठक कराई, लोगों ने देखकर बजाई तालियां, देखें वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले भी इंदौर पुलिस के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जहां वह अपराधियों

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले भी इंदौर पुलिस के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जहां वह अपराधियों का जुलूस और लोगों से माफी मांगते दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। 
दरअसल दो अपराधियों को इंदौर पुलिस ने पकड़ा फिर उनसे उठक-बैठक लोगों के सामने सड़क पर करवाई। इसके अलावा लोगों से माफी भी जमीन पर लेटकर उन्होंने मांगी। इसे नजारे को देखने के बाद अपने घरों की बालकनियों से निकलकर लोगों ने तालियां बजाईं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो 21 अगस्त शुक्रवार को ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के बीच में उठक-बैठक दो अपराधी लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोग उन्हें देखकर अपने घर के बाहर बालकनी में खड़े होकर  तालियां बजा रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस अपराधियों से माफी भी उठक-बैठक करने के बाद मांगने के लिए कहती है। 
उसके बाद वह माफी जमीन पर सिर झुकाकर मांगते दीखते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एएनआई ने कैप्शन दिया, इंदौर के द्वारकापुरी में पुलिस ने दो अपराधियों को उठक-बैठक कराई और उनके अपराधों के लिए लोगों से माफी मांगी। 

इस वीडियो में अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो गए हैं जबकि 400 से अधिक लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स इसपर आए हैं। इंदौर पुलिस की खूब सराहना लोगों ने की है। ऐसे रिएक्शन्स दिए यूजर्स ने-

Desk Team