अक्सर आपने देखा होगा कि हेडफोन लोग ड्राइविंग करते हुए लगाते हैं। हालांकि ड्राइविंग करते हुए फोन पर कुछ लोग बात कर लेते हैं तो कुछ गाने सुनते हैं। इस वजह से ड्राइविंग पर उनका ध्यान पूरी तरह से नहीं होता है और दुर्घटना इन्हीं कारणों से होती है।

इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एक कड़ा कदम उठाते हुए एक अभियान शुरु किया है। खबरों की मानें तो पुलिस ने मुंबई से सटे मीरा भायंदर इलाके में लगभग 250 हेडफोन ऑटो ड्राइवर्स के कानों से छीने और आग में जला दिए।
यह अभियान आखिर क्यों शुरु किया?

दरअसल यात्रियों से पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ऑटो-रिक्शा ड्राइवर हेडफोन लगाकर गलत रास्ते पर ले जाते हैं फिर यात्रियों को बाद में जिम्मेदार ठहराते हैं। जिसके बाद ड्राइवर और यात्रियों में झगड़ा हो जाता है।
पहला अभियान ऑटो वालों के खिलाफ

इस मामले पर मीरा भायंदर यातायात विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया, ईयरफोन लगाकर ऑटो ड्राइवरों के खिलाफ मुंबई और आस-पास के इलाकों में पहला अभियान शुरु किया।
ड्राइवर रहते हैं अपनी धुन में

यात्रियों ने कहा कि ड्राइवर अपनी धुन में कान में हेडफोन लगाकर चलते हैं। उन्हें छूकर या जोर से बोलकर रोका ना जाए तो वह रूकते नहीं हैं। हेडफोन लगाने की वजह से उन्हें सुनाई भी नहीं देता। कई बार तो ड्राइवर अपनी गलती से यात्रियों को दूर तक ले जाते हैं और बाद में उनसे ही अतिरिक्त किराऐ की मांग करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



