साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने फैंस के लिए अपने काम और लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती है। बीते दिनों मां श्रीवदेवी की दूसरी बरसी पर जान्ह्वी ने उन्हें याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और अब जान्ह्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में जान्ह्वी वहीदा रहमान के पिया तोसे नैना लागे रे पर कथक डांस करती दिखाई देंगी। वैसे इस वीडियो में जान्ह्वी के साथ उनकी डांस गुरू भी नजर आ रही।
बता दें कि जान्ह्वी ने फिल्म धड़क के बाद कोई फिल्म नहीं कि लेकिन उन्हें साल की शुरूआत में वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज में भी देखा गया था। अब जान्ह्वी जल्दी ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

ये फिल्म इसी साल 13 मार्च को रिलीज होनी थी,लेकिन किसी कारण वश अब ये 24 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा इसी साल जून में राजकुमार राव के साथ भी जान्ह्वी कपूर रूही अफजाना में भी लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



