सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोरोना वायरस को हराकर जो पुलिसकर्मी वापस लौटे उन सभी का स्वागत लोगों ने ताली बजाकर किया है। बता दें कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई पुलिस ने यह दिल छू देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने तालियां बजाकर कोरोना को हराने वाले चार पुलिसकर्मियों का स्वागत किया।

इस वीडियो के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा, क्या आप जानते हैं कि हमें सबसे शक्तिशाली तूफानों में हिम्मत कैसे मिलती है ? यह आपका बेशुमार प्यार और बेशकीमती सपोर्ट है। धन्यवाद, मुंबई ! जब वीडियो शुरू होती है तो लिखा हुआ आता है कि, जब कोरोना वायरस को हराने के बाद मुंबई के चार पुलिसकर्मी घर पहुंचे, तो उनका इस तरह स्वागत किया गया।
ताली बजाकर लोगों ने स्वागत किया
इस वीडियो में मुंबई के चार पुलिसकर्मी जो कोरोना संक्रमित हो गए थे वह अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट आये हैं। उनके विभागों के अधिकारी और उनकी सोसाइटी के लोग पुलिसकर्मियों को वहां पर मौजूद लोग घर आते देखते हैं वह पूरे जोश में ताली बजाकर उनका प्रोत्साहत करते हैं। लोगों ने पुलिसकर्मियों के इस मुश्किल घड़ी में डटे रहने की सराहना मुंबई पुलिस के इस वीडियो के शेयर करने के बाद की है। बता दें कि इस वीडियो को कुछ घंटों के अंदर 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बड़ा कदम मुंबई पुलिस ने उठाया
बता दें कि 55 साल से ज्यादा उम्र वाले कर्मियों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों को मुंबई पुलिस ने छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से वह बच जाएं। दरअसल कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत हो गयी है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने यह बड़ा कदम लिया है।

बीते मंगलवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विश्लेषण में सामने आया है कि तीन मृत पुलिसकर्मी और एक अन्य पुलिसकर्मी जिनका संक्रमण का इलाज चल रहा है, वे 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। उन्होंने कहा, इसे देखते हुए हमने अपने उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की रक्षा करने का फैसला किया है-जिनकी उम्र 55 वर्ष से ज्यादा है और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है। उन्हें छुट्टी पर जाने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



