मुंबई बारिश से हुए लोग बेहाल,सड़क से लेकर घर हुए पानी-पानी,देखें भयानक नजारा

Summary :

मंगलवार देर रात मुंबई में मूसलाधार बारिश की वजह से सड़के पानी से भर गई। इसका सबूत है मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन की ये वायरल वीडियो।

मंगलवार देर रात मुंबई में मूसलाधार बारिश की वजह से सड़के पानी से भर गई। इसका सबूत है मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन की ये वायरल वीडियो। दरअसल सायन रेलवे स्टेशन भी पानी-पानी हो गया है। पटरियों में पानी भर जाने के बाद यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने तो पहले ही बताया था कि यहां पर तेज बारिश हो सकती हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने ट्विटर पर इस जोरदार हुई बारिश की वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। वैसे ट्विरट पर तो अब #Mumbairains ट्रेंड कर रहा है। जिसमें लोगों के घरों के अंदर पानी-पानी हो गया है। वहीं इस भारी बारिश की वजह से हालात पूरी तरह खराब होते दिख रहे हैं।

इस ट्वीट के मुताबिक ये वीडियो गोरेगांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कैसे एक घर में पानी घुस चुका है और साइकिल भी पानी में ही खड़ी है।

वैसे ट्विटर की जनता का कहना है देश की आर्थिक राजधानी का हाल बारिश में क्या से क्या हो जाता है। यहां तक कि बारिश में ना बिजली होती, ना पानी की सप्लाई।

सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया 
सड़क पर इतना जलभराव होने से नीचे के फ्लोर्स में काफी पानी भरा होगा। लोगों की दुकानें और घरों की हालत खराब हुई होगी।
सड़क बनी नहर  

कुछ ऐसी रही जलभराव की स्थिति 

पानी में बीच में रूक जाते हैं व्हीकल 

 तेज की कड़क रही है बिजली 

बस के अंदर से बाहर का नजारा 

पार्किंग लॉट का ऐसा हुआ हाल

बताते चलें कि गोरेगांव सबसे ज्यादा बारिश हुई जिस वजह से यहां जगह-जगह पर भारी जलभराव जैसी स्थिति पैदा हुई।

Desk Team