Myth: क्या मर्द भी रोते है? इस रिपोर्ट से आया बड़ा खुलासा सामने, जाने पूरी खबर

Summary :

कुछ ने कहा हम सभी पुरुषों को भी दर्द होता है, जिस कारण रोना आम बात है। इसी सर्वे में दूसरा सवाल यह किया गया कि आप सबसे ज्यादा किस के लिए रोए थे तो इसमें ज्यादातर लोगों का एक ही उत्तर आया…

आपने कई बार सुना होगा कि मर्द रोते नहीं हैं पर क्या आपको पता है इस बात में सच्चाई हैं या नहीं? हां ये हकीकत है कि मर्दों को आमतौर पर सार्वजनिक जगह या फिर किसी के सामने रोता हुआ नहीं देखा गया है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मर्द रोते नहीं है। हम सभी जीव है और हर जीव के अंदर दिल, दिमाग और महसूस करने की क्षमता होती है। हम सभी एक है बस सभी की शाररिक बनावट अलग-अलग है। 
हाल ही मैं कुछ मर्दो पर सर्वे किया गया और उनसे कुछ सवाल किए गए सवालों में सबसे पहला सवाल यही था कि क्या आप रोते हैं? इस सर्वे में अमूमन ज्यादातर पुरुषों का उत्तर मिलता जुलता सामने आया। कुछ नहीं कहा कि हम जब लोग रोते हैं तो अकेले का सहारा लेते हैं तो वहीं कुछ पुरुषों ने यह भी कहा कि वह रोने से अच्छा ड्रिंक आदि लेने का सोचते है।वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने माना कि वह जब रोते हैं तो खुलकर रोते हैं। इंसान होने के नाचे सभी को दर्द महसूस होता है।  
अब दर्द दिल का हो या फिर शारीरिक यह भी मायने रखता है। बचपन में आपको भी जब किसी प्रकार का चोट लग जाता होगा, तो आपके घर वाले भी यहीं बोलते होंगे कि मत रो मर्द को कभी दर्द नहीं होता है। कुछ पुरुषों ने माना कि जब वह दिल से रोते हैं तो वह उनके लिए काफी ज्यादा कठिन होता है लेकिन उसी जगह पर अगर शारीरिक चोट की वजह से रोना आता हो तो काफी कम समय के लिए दर्द होता है। 
कुछ ने कहा हम सभी पुरुषों को भी दर्द होता है, जिस कारण रोना आम बात है। इसी सर्वे में दूसरा सवाल यह किया गया कि आप सबसे ज्यादा किस के लिए रोए थे तो इसमें ज्यादातर लोगों का एक ही उत्तर आया अपनी पत्नी अपनी मां के लिए। देखा जाए तो एक बात सामने निकल कर आती है कि रोते सभी है, लेकिन एक मर्द अपने कुछ परेशानी के वजह से रोते हुए नहीं दिखता है। 

Desk Team