साल 2019 अपने आखिर पड़ाव पर है और लोग नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हर साल की तरह याहू इंडिया ने इस साल भी सबसे ज्यादा सर्च की गयी सेलिब्रिटी लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में भारत में इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचने वाले व्यक्तित्वों और घटनाओं का खुलासा किया गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का स्थान हासिल किया है। जी हां बीते साल की तरह इस साल भी नरेंद्र मोदी भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गयी पर्सनालिटी बने है।

भारतीय आम चुनावों में शानदार जीत के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में दोबारा सरकार बनाने का बहुमत हासिल किया है और इस साल उन्हें पसंद करने वालों की गिनती भी पहले से अधिक हो गयी है।

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, भले ही अब भारतीय टीम से बाहर है पर ICC विश्व कप 2019 में अपनी परफॉरमेंस से उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ,धोनी इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गयी पर्सनालिटी बने है। इसके बाद अभिनेत्री सनी लियोन तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में शामिल है

इस टॉप 10 लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने इस लिस्ट में 7 वां स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान द्वारा उन्हें पकडे जाने से लेकर रिहाई तक के नाटकीय घटनाक्रम ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई।

इसके अलावा दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली ने 8 वें स्थान पर कब्जा किया है क्योंकि उनकी असामयिक मृत्यु ने नागरिकों और राजनेताओं को समान रूप से झकझोर दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता का 66 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।

यहां देखिये पूरी लिस्ट
1.नरेंद्र मोदी
2.महेंद्र सिंह धोनी
3.सन्नी लियोन
4.प्रियंका चोपड़ा जोनस
5.ममता बनर्जी
6.राहुल गांधी
7.अभिनंदन वर्थमान
8.अरुण जेटली
9.प्रियंका गांधी
10.पी चिदंबरम
इस वर्ष पीएम मोदी सबसे अधिक खोजे जाने वाले राजनीतिज्ञ भी थे। मोदी जीअनुच्छेद 370, बालाकोट हमलों और अयोध्या के फैसले जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बाद भारत में सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए है। उनके बाद ममता बनर्जी और राहुल गांधी थे, जिनके लिए ये साल काफी नाटकीय साबित हुआ

इस वर्ष सबसे अधिक सर्च किये गए राजनेता हैं:
1.नरेंद्र मोदी
2.ममता बनर्जी
3.राहुल गांधी
4.अरुण जेटली
5.प्रियंका गांधी
6.पी चिदंबरम
7.अमित शाह
8.निर्मला सीतारमण
9.नवजोत सिंह सिद्धू
10.वाईएस जगनमोहन रेड्डी


Download Android App
Download iOS App



