वायरल वीडियो: पूरी दुनिया ने नए साल का धूम धाम से स्वागत किया। जनता से ले कर बॉलीवुड सेलेब्स तक सबने साल 2025 का जोरदार अंदाज में स्वागत किया। हम सबने देखा है बॉलीवुड की न्यू इयर पार्टीज कितनी धमाकेदार होती हैं। इंटरनटे पर एक बॉलीवुड सेलेब की नए साल की पार्टी की वीडियो काफी वायरल हो रही है। ये वीडियो और किसी की नहीं, मौनी रॉय की है। वीडियो नए साल के जश्न की है जहां वो अपने पति सूरज नांबियार और दिशा पाटनी के साथ देखी जा सकती हैं लेकिन वीडियो में जो आगे होता है वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरसल बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पति, दिशा पाटनी और कुछ दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहीं थी। पार्टी से बहार निकलते वक्त वो अचानक से लड़खड़ा गई और जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उनके पति ने उनकी मदद की और उन्हें संभाला। मौनी रॉय के साथ उनकी दोस्त दिशा पाटनी भी पुरे समय मौजूद रहीं और उन्हें कार तक छोड़ने भी गईं। मौनी के आस पास काफी पैपराजी मौजूद थी और उनकी ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @saalim_hussain110 नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है
सोशल मीडिया पर की गईं ट्रोल
एक्ट्रेस के कई फैंस उनके लिए चिंतित हैं और उनके बारे में पूछते भी नजर आ रहे हैं पर वहीं, कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने कमेंट किया- ‘इतना पीते क्यों हो जब सह नहीं पाते।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘फैशन का पोपट हो गया।’ काफी लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस मौनी रॉय नशे में थी जिसकी वजह से वो लड़खड़ा कर गिर गईं।


Download Android App
Download iOS App



