अपनी शान शौकत के लिए जाने जाना वाला अंबानी परिवार अपने साधारण स्वभाव के लिए भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ दृश्य क्रिसमस के दिन देखने को मिला है। जी हां इस बार क्रिसमस के मौके पर जब नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी ने क्रिसमस कुछ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है जिसके बाद से इस बार का क्रिसमस चर्चा का विषय बन गया।

इस बार नीता अंबानी ने केवल बड़े लोगों के साथ ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इतना ही नहीं नीता ने क्रिसमस की तैयारी बच्चों के लिए बहुत बेहतरीन तरीके से करायी थी।

बच्चों के लिए इस तरह का आयोजन किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था। जियो गार्डन में क्रिसमस ट्री को बनाया गया था जिसे देख बच्चे भी खुशी से झूम उठे।
.jpg)
पार्टी में मौजूद सभी बच्चों और नीता एंव ईशा अंबानी किसमस ट्री के सामने तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आए। इन बच्चों की तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इस बार का क्रिसमस बच्चों के लिए बेहद खास रहा है।

नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद इन बच्चों के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई।

ऐसा पहली बार नहीं जब नीता अंबानी ने बच्चों के साथ इस तरह कोई त्योहार सेलिब्रेट किया हो। क्योंकि इससे पहले भी नीता अंबानी कई मौको पर बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दी हैं।

क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान नीता अपने साथ बच्चों के लिए कुछ स्पेशल तोफहे भी लेकर आई थी। जिन्हें नीता से लेने के लिए बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

वहीं बच्चों ने भी अपने अलग-अलग हुनर के साथ नीता अंबानी का खूब मनोरंजन किया साथ ही नीता भी बच्चों को ऐसे देख काफी ज्यादा खुश नजर आई।


Download Android App
Download iOS App



