आपने बहुत बार छोटे बच्चों के हाथ में नेल पॉलिश लगी जरूर देखी होगी। ऐसा बच्चों की मदर्स लाड़ या फिर बच्चे की जिद को पूरा करने की वजह से कर देती हैं।

लेकिन क्या छोटी सी उम्र के बच्चों को नेल पॉलिश लगाना उनकी सेहत के हिसाब से बिल्कुल सही नहीं है। जी हां डॉक्टरों के अनुसार नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल बच्चों की बॉडी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए उन्हें इससे दूर ही रखना चाहिए।

नेल पॉलिश क्यों खतरनाक होती है…
कॉस्मेटिक केमिस्ट्स के लिहाजा से नेल पॉलिश में टाल्यूईन,फार्मेल्डीहाइड और डायब्यूटल फाइलेट जैसे कैमिकल मौजूद होते हैं,जो नेल पॉलिश के टेक्सचर को मेनटेन रखने और उन्हें सूखने एंव नाखून पर बने रहने में सहायता करते हैं।

बच्चों को बार-बार मुंह में अपना हाथ डालने की आदत होती है ऐसे में यदि ये केमिकल्स बच्चे के मुंह और पेट में चले जाएं तो उन्हें न्यूरो,गट और सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

नेल पॉलिश में कई सारे खतरनाक केमिकल्स होने की वजह से नेल पॉलिस बैं्रड्स ने इनका प्रयोग करना बंद कर दिया है। लेकिन अब भी मार्केट में कई सारी ऐसी नेलपेंट मिलती हैं जिनमें ये तत्व मौजूद होते हैं। खासतौर पर सस्ती और नकली नेल पॉलिश में इनका इस्तेमाल जरूर किया जाता है।

बच्चे को भूलकर भी नेल पॉलिश न लगाएं। यदि लगानी भी है तो वॉटर बेस्ड नेल पॉलिश खरीदें। इन नेल पॉलिश में ये हार्मफुल केमिकल्स और अडिक्टिव्स नहीं पाए जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें बच्चों के लिए सेफ नहीं माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



