आप भी कही आते-जाते होंगे तो जानकारी नहीं होने पर किसी ना किसी से उस जगह का पता जरूर पूछते होंगे। कुछ लोग तो आपको बिना किसी चार्ज के सही पता बता देते होंगे लेकिन कुछ लोग अब इसको भी अपना धंधा बनाने पर लगे हुए है। इससे ही जुड़ा एक अलग ही मामला सबसे सामने आया है। लोगों को हंसने पर मजबूर करने वाले पोस्टर और संदेशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होती रहती हैं। कुछ तो ऐसे होते है जो सभी को हैरान कर देते है और कुछ ऐसे होते है जो सभी को खुश कर देते है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला नया पोस्टर एक बोर्ड है जिसमें एक दीवार पर एक लोगों को हंसाने वाला नोट लटका हुआ है। नोट में लिखा है “पता पूछने के लिए 5 रुपये, वहां छोड़ने के लिए 10 रुपये”। तस्वीर को ट्विटर पर @priyapalnii नाम के यूजर ने कैप्शन के साथ पोस्ट किया था, “यह बिजनेस है”। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यह ट्वीट वायरल हो गया है, जिसे 10,000 से अधिक बार देखा गया और 400 से अधिक लाइक्स मिले।
This is business. pic.twitter.com/2zmsTtUcjE
— priyA (@priyapalnii) March 16, 2023
यहाँ देखे लोगों ने क्या कहा:
एक यूजर ने लिखा “यही बिजनेस करूंगी मैं भी”। एक और यूजर लिखता है “काफी मदद लोग हैं यहां”। एक यूजर लिखता है “बढिया सौदा है। ओला वाला 300 ले रहा था.. यहां 10 में काम हो जाएगा”। एक यूजर लिखता है “पता पे न पाहुच पाएंगे तो 10 रुपये हम अतिरिक्त देंगे”। एक और यूजर लिखता है “10 रुपये ये तो ऑटो वाले से भी सस्ता है”।

इससे पहले ऑटो के पीछे लिखा एक फनी मैसेज वायरल हुआ था। ऑटो पर हंसने वाला संदेश लिखा था, “क्षमा करें लड़कियों, मेरी पत्नी बहुत सख्त है”। एक और तस्वीर जिसने जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया, वह अल्फ़ान्यूमेरिक द्विभाषी संदेश की थी। जिसमे लिखा था, “प2½ जी1 केए ½र है”। संदेश ने लोगों को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर दिया क्योंकि वे समझ नहीं पाए कि इसका क्या मतलब है। वायरल मैसेज में लिखा था: पढाई जीवन का आधार है।


Download Android App
Download iOS App



