किस जीव के पास होते हैं 3 दिल और 9 दिमाग, क्या जानते है आप इसका नाम?

Summary :

Octopus amazing facts
दुनिया में कई अनोखे जीव हैं, जो 200-300 साल तक जीते हैं तो कुछ अमर हैं, कुछ के पास हृदय नहीं है।
आज हम आपको ऐसे ही एक अनोख जीव के बारे में बताने वाले है जिसके पास 1 नहीं बल्कि 3 दिल और 9 दिमाग है।
Octopus amazing facts
इस जीव का नाम ऑक्टोपस है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राणी है। जिसके पास 3 दिल और 9 द‍िमाग होता है।
इसके तीनों दिल अलग-अलग नजर आते है और इसके काम भी अलग होते है।
एक दिल को सिस्‍टमिक कहा जाता है, जो खून को पूरे शरीर और पैरों तक पंप करता है। जबक‍ि दूसरे और तीसरे को ब्रैंकियल के नाम से जाना जाता है।
इसका काम ऑक्सीजन रहित खून को पूरे शरीर से इकट्ठा करके सिस्टमिक दिल तक पहुंचाना है, इसी की वजह से ऑक्‍सीजन वाला खून फ‍िर से शरीर में दौड़ता है।
वहीं, खून की कोशिकाओं में हीमोसायनिन ( प्रोटीन) होने की वजह से इनका रंग लाल नहीं बल्कि नीला होता है।
Octopus amazing facts
ऑक्टोपस के पास 9 दिमाग होते हैं। इनमें एक मुख्‍य दिमाग जबक‍ि 8 सहायक होते हैं। ये आठों ब्रेन उसके पैरों में मौजूद होते हैं।
ऑक्टोपस अपने पैरों की एक्‍ट‍िविटीज इन्‍हीं ब्रेन के संदेश पर ही करता है। इन्‍हीं के जर‍िये वह समझ पाता है कि खतरा क‍ितना ज्‍यादा है।

Ritika Jangid