This City Wakes Up Even At Night With Mysterious Humming Sounds, ऑड‍ियो एक्‍सपर्ट भी समझने में नाकाम

रहस्‍यमयी Humming आवाजों से रात में भी जगता है ये शहर, ऑड‍ियो एक्‍सपर्ट भी समझने में नाकाम

Mysterious humming noise

Mysterious humming noise: शहर की सड़के 24 घंटे चलती है। ऐसे में अगर रात के समय शहरों से आवाज आए तो वह वाहनों या फिर सड़क पर चलने वाले लोगों की हो सकती है। लेकिन अब आयरलैंड में रात के समय आने वाली कुछ आवाजों ने सबकों डरा दिया है। क्योंकि ये आवाजें काफी रहस्यमयी है।

Mysterious humming noise

शहर पर रहस्यमयी आवाजों का कब्जा

ये मामला आयरलैंड के छोटे से शहर ओमाग (omagh northern ireland) का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेलफास्ट से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में बसे इस शहर पर रहस्यमयी आवाजों ने कब्जा कर लिया है। कई हफ्तों से इन अजीबोगरीब और डरावनी आवाजों ने लोगों को भयभीत किया हुआ है।

यहां तक की प्रशासन ने साइंटिस्ट लगाए ताकि इनकी वजह पता लग सके कि ये आवाजे कहां से आ रही हैं। लेकिन 3 महीने बाद भी वह इन आवाजों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं जुटा सके।

Mysterious humming noise

भिनभिनाहट जैसी हैं ये आवाजें

Mysterious humming noise: स्थानीय पार्षद स्टीफन डोनेली ने कहा, हमें इसकी तह तक जाना होगा। हो सकता है क‍ि ये मौसम से संबंधित हों, लेकिन निश्च‍ित तौर पर इसका कोई ऐसा स्रोत है, जिसके बारे में हमें पता नहीं। पहले ये आवाजें शहर के कुछ हिस्‍से तक ही सीमित थीं, लेकिन धीरे-धीरे ये पूरे इलाके में फैलती जा रही हैं।

स्‍थानीय लोगों ने बताया क‍ि आवाजें गुनगुनाहट या भिनभिनाहट जैसी हैं। ये वाहनों-फैक्‍ट्र‍ियों के शोर से बिल्‍कुल ही अलग हैं। ऑडियो एक्‍सपर्ट बुलाए गए हैं, लेकिन वे भी स्रोत नहीं तलाश पा रहे।

Mysterious humming noise

पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं

1970 के दशक में ‘ब्रिस्टल हम’ नामक एक घटना हुई थी, जो बिल्‍कुल ऐसी ही थी। उस समय भी सैकड़ों लोगों ने एक अजीब-सी भिनभिनाहट की आवाज सुनने की सूचना दी थी। पूरी दुनिया में ऐसी कई घटनाएं रिकॉर्ड की गई है। कुछ साल पहले केरल के कोट्टायम जिले से भी ऐसा एक मामला सामने आया था, जिसे ‘द हम’ के नाम से जाना जाता है। उस समय भी लोगों ने इन रहस्‍यमयी आवाजों को सुना था, जो जमीन के नीचे से आ रही थीं। इन आवाजों के रहस्यों का कुछ नहीं पता चल पाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।